मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

सिवनी में दुकान के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी, कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया मामला

किदवई वार्ड निवासी की बाइक छिंदवाड़ा चौक स्थित भार्गव कॉम्प्लेक्स से हुई चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

सिवनी बाइक चोरी – दुकान के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी, कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया मामला

Seoni, 02 July 2026
सिवनी यशो:- शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत किदवई वार्ड में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा चौक स्थित भार्गव कॉम्प्लेक्स में दुकान के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किदवई वार्ड स्थित फिल्टर चौक निवासी अभिषेक राजपूत की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-22-MJ-6204) को उनके चाचा धनेश ठाकुर ने 30 जून 2026 की शाम करीब 6:05 बजे छिंदवाड़ा चौक स्थित भार्गव कॉम्प्लेक्स में संचालित अंजली यूके डिपो दुकान के सामने खड़ा किया था। इसके बाद वे आवश्यक कार्य से दुकान के अंदर चले गए।

रात करीब 8 बजे जब वे वापस लौटे तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने और परिचितों से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़े :- 42 वर्ष 5 माह की गौरवमयी सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक रविन्द्र कुमार यादव सेवानिवृत्त, ग्राम छींदा में हुआ भव्य सम्मान

इसके बाद अभिषेक राजपूत को सूचना दी गई और दोनों ने मिलकर वाहन की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई तथा मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की।

यह भी पढ़े :- बरघाट में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण का आयोजन

कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

https://sidhi.mppolice.gov.in/2773-2/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!