सिवनी

डॉ. आनंद तिवारी की माताजी श्रीमती जया तिवारी का निधन

आज मंगलवार, 07 जुलाई 2026 प्रातः 11:00 बजे होगा अंतिम संस्कार

डॉ आनंद तिवारी की माता का निधन, अंतिम संस्कार 7 जुलाई को खुर्सीपार में होगा।

Seoni 06 July 2026
सिवनी/लखनादौन, यशो। जनपद पंचायत लखनादौन के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. आनंद तिवारी, डॉ. अशोक तिवारी तथा तिवारी मेडिकल स्टोर के संचालक भीष्म तिवारी की माताजी श्रीमती जया हनुमान प्रसाद तिवारी का सोमवार, 06 जुलाई को अपराह्न उनके गृहग्राम खुर्सीपार में निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थीं।

श्रीमती जया तिवारी के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों तथा सामाजिकजनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों के अनुसार दिवंगत श्रीमती जया तिवारी का अंतिम संस्कार मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे ग्राम खुर्सीपार स्थित स्थानीय मोक्षधाम में किया जाएगा।

दैनिक यशोन्नति परिवार दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button