बंडोल में सिवनी विधानसभा का संयुक्त मोर्चा कार्यकत्र्ता सम्मेलन संपन्न
सिवनी यशो:- हमारा उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति नहीं है बल्कि भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। एक समय था जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी उस समय के प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कहते थे कि हम केन्द्र से 100 रूपए भेजते हैं तो गांव जाते जाते 15 रूपए रह जाते हैं। लेकिन आज हम दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का करोड़ों रूपए किसानों के खाते में पहुंचाकर भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश से भ्रष्टाचार को समाप्त किया है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने राहीवाड़ा में सिवनी विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कही ।
श्री दुबे ने कहा कि भारत श्रेष्ठ और विश्व गुरू बने यही हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस यात्रा के हम ऐसे पड़ाव पर खड़े हैं जहां हमारा परम लक्ष्य दिखाई दे रहा है। आज से दस साल पहले भारत की गिनती दुनिया में नहीं होती थी। चाहे जी-20 हो, यूएनओ हो सभी स्थानों पर भारत पीछे की लाइन में बैठा रहता था। लेकिन आज हमारी सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कृतित्व और व्यक्तित्व के कारण दुनिया के राजनीतिक मंच पर यह परिस्थिति बनी है कि दुनिया का कोई भी राजनीतिक मंच अपनी बैठक का एजेंडा तब तक तय नहीं कर पाता तब तक हिंदुस्तान हां नहीं कर देता। यह हमारी बढ़ती हुई ताकत का परिचायक है। दुनिया के कई देश हमारे आलोचक भी है, लेकिन इसके बावजूद भी जब अर्थशास्त्री विश्लेषण करते हैं तो उन्हें यह कहने को बाध्य होना पड़ता है कि आने वाले कल में तेजी के साथ आगे बढऩे वाली कोई अर्थव्यवस्था का नाम है तो वह भारत है। यह हम लोगों के लिए गौरव की बात है।
श्री दुबे ने कहा कि भाजपा ने श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लक्ष्य तय किया है कि 2047 तक भारत विकसित देश बन जाए, इसी लक्ष्य को लेकर भाजपा काम कर रही है। जब 1951 में डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दल का गठन किया तो उस समय भारतीय जन संघ के पास 10-12 कार्यकर्ता हुआ करते थे। केंद्र से लेकर राज्य तक सब तरफ कांग्रेस की सरकार थी। इतनी बड़ी मजबूत सरकार के विरूद्ध पार्टी को खड़ा करना और उसको चुनौती देना तथा प्रतिकूलता में अपने विचार यात्रा के प्रभाव को खड़ा करना यह जिज्ञासा हमारे नेताओं ने रखी। इसलिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं रहेंगे।
श्री दुबे ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी जानते थे कि हमारे नेताओं ने जो स्वप्न देखा है जिसके लिए दल का गठन किया है, उस उद्देश्य की प्राप्ति होनी चाहिए। चाहे उसकी कितनी भी बड़ी कीमत चुकाना पड़े। राम मंदिर के विषय में लोग मजाक उड़ाया करते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन हमको भी इंतजार था अनुकूलता का क्योंकि हम यह चाहते थे कि मंदिर का निर्माण भी हो और पूरे भारत में कील गिरने की आवाज भी नहीं आए। जब चारों तरफ विचार से आच्छादित हिंदुस्तान हो गया तो न्यायालय ने भी निर्णय दिया और राम मंदिर का शिलान्यास भी हो गया। यह सब हम विशाल कार्यकत्र्ताओं के परिश्रम और हमारी राष्ट्रनिष्ठा का सुखद परिणाम है ।
कार्यक्रम लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाँ.ढालसिंह बिसेन ने कहा कि भाजपा देश को गौरव दिलाने के लिये निरंतर कार्य कर रहा है हमारे प्रधानमंत्री जी 20 -20 घंटे काम करते हैं, और उन्हें देश की चिंता है, पूरी भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को ध्यान मे रखकर काम करने वाली पार्टी है। आज पूरी दुनिया भारत के सामने नतमस्तक है यह सब हमारी कार्य पद्धति का परिणाम है । इसी प्रकार सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया और प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण के कार्यो का उल्लेख किया है। पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने जो
शेष समाचार पृष्ठ 03 पर