WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

शिवराज ने किया ब्रह्मास्त्र का प्रयोग, लाड़ली बहनों को देंगे 3000 रूपये प्रतिमाह

 

सिवनी यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लड़ली बहना योजना के तहत महिला हितग्राहियों के खाते में राशि हस्तांतरण करते हुये कहा कि हम अपनी बहनों को केवल एक हजार ही नहीं देंगे उन्हें आने वाले समय तीन हजार रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा । मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस घोषणा से कांग्रेस की नारी सम्मान योजना और पाँच सौ रूपये में गैस सिलेंडर जैसी घोषणाओं की हवा निकल गयी । कांंगेस जहाँ देने का वायदा कर रही है वहीं भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक हजार रूपये प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में डाल दिये । कांग्रेस ने लाड़ली बहना योजना के जबाव में नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह देने की घोषणा की थी परंतु आज मुख्यमंत्री ने उस योजना को अपने वाक चातुर्य से निश्चेत करने का काम किया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मातृशक्ति के हित में अनेकों योजनाएँ पहले से ही चलायी जा रही है । प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुये शिवराज सिंह चौहान इस बात को बहुत अच्छी तरह से जानते है कि नारी समाज का सम्मान लोकप्रियता बढाने का ब्रह्मास्त्र है । लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, छात्राओं को साईकिल वितरण, छात्राओं को लैपटाप स्कूटी, उनकी उच्च शिक्षा के लिये फीस माफी जैसी अनेको योजनाओं के साथ प्रदेश के ग्राम निकाय एवं नगरीय निकायों में पचास प्रतिशत आरक्षण जैसे सरकार के निर्णय से मातृशक्ति के बीच शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता पहले से ही बनी हुई है अब एक हजार रूपये प्रतिमाह लाडली बहना योजना के नाम उनके खाते में हस्तांतरित कर दिये गये । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस राशि को आगे क्रमश: बढ़ाते हुये तीन हजार रूपये तक करने का वायदा भी किया ।
मुख्यमंत्री जी के लाइव कार्यक्रम को देख रही महिलाएँ भावुक हो गयी और मुख्यमंत्री के अपनत्व भाव को अनुभव कर आँखों को नम कर रही थी । ऐसे भावुक क्षण राजनैतिक कार्यक्रम में कम ही देखने मिलते है ।
मुख्यमंत्री का भले ही यह कार्यक्रम राजनैतिक रहा हो परंतु मातृशक्ति के प्रति उनका स्नेहिल भाव उनकी लोकप्रियता को बुलंदियों पर ले जाने के लिये पर्याप्त है ।
आज सिवनी नगर के वार्डो में कार्यक्रम हुये सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थिती उल्लेखनीय रही सुभाष वार्ड का कार्यक्रम सुभाष पुतला में संपन्न हुआ ।

योजना का लाभ लेकर बहने मजबूत होगी – शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा। इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी। इसी तरह बहनों को आने वाले 5 वर्ष में लखपति बनाते हुए लखपति क्लब में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में 23 से 60 वर्ष की विवाहित बहनें योजना में पात्र हैं। बहनों की आय कम से कम 10 हजार रूपए मासिक होना चाहिए। स्व-सहायता समूहों और आर्थिक समृद्धि की योजनाओं से लाभान्वित करते हुए बहनों की जिंदगी में सुख और आनंद लाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनों को वे अपना परिवार मानते हैं।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!