मध्यप्रदेशसिवनी

आपदा से लड़ने को तैयार सिवनी के सिविल डिफेंस वालंटियर्स, कलेक्टर ने किया सम्मानित

7 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, अस्पताल में आग पर काबू पाने वाले वालंटियर महेश बिसेन को ₹5 हजार का पुरस्कार

सिवनी सिविल डिफेंस प्रशिक्षण – 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, कलेक्टर नेहा मीना ने वालंटियर्स की सराहना की

Seoni, 09 July 2026
सिवनी यशो:- गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संगठन, मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में आयोजित सिविल डिफेंस वालंटियर्स का सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

कलेक्टर नेहा मीना सिविल डिफेंस वालंटियर्स के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए।
सिवनी में सात दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण के समापन पर कलेक्टर नेहा मीना ने वालंटियर्स को सम्मानित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने स्वयंसेवकों के सेवा भाव, अनुशासन और तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें समाज और मानवता की सेवा के लिए सदैव तैयार रहने का संदेश दिया।

2 जुलाई से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में वालंटियर्स को फायर फाइटिंग, सर्च एंड रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और आपदा प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़े :-सिवनी में साइबर सुरक्षा का मेगा अभियान, मेडिकल कॉलेज में 700 छात्रों को SP ने दिए डिजिटल सुरक्षा के मंत्र

समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया।

आपदा की पहली राहत बनेंगे प्रशिक्षित वालंटियर्स

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि किसी भी आपदा के शुरुआती कुछ मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तत्परता कई लोगों की जान बचा सकती है।

उन्होंने वालंटियर्स से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग केवल अभ्यास तक सीमित न रखकर समाज सेवा में करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े :प्रभारी आरटीओ को हटाने की मांग तेज, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, पुतला दहन कर लगाए गंभीर आरोप

प्रमाण-पत्र और टी-शर्ट वितरित

समापन समारोह में सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं टी-शर्ट वितरित किए गए। कलेक्टर ने बताया कि भविष्य में सभी वालंटियर्स को पहचान पत्र और रिफ्लेक्टिव जैकेट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में उनकी पहचान और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

महेश बिसेन के साहस को मिला सम्मान

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस वालंटियर महेश बिसेन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :मध्यप्रदेश में 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल परिणाम 98% से अधिक पहुंचा

उन्होंने 7 जुलाई को जिला चिकित्सालय के वार्ड क्रमांक-7 में लगी आग पर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से तत्काल नियंत्रण कर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया था।

उनके साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कलेक्टर ने 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एस.आर. आजमी, प्लाटून कमांडर धनेंद्र अंगारे, एसडीआरएफ टीम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://coers.iitm.ac.in/disaster-another-disaster-and-then-disaster-management/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button