मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाधर्म

274 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर कटनी पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू, 14 जुलाई को मैहर में करेंगे मां शारदा के दर्शन

छिंदवाड़ा से शुरू हुई 375 किमी की पदयात्रा लगातार जारी, बारिश और कठिन परिस्थितियों के बीच निभा रहे संकल्प

सांसद धार्मिक पदयात्रा – 274 किमी की पदयात्रा पूरी कर कटनी पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू, 14 जुलाई को मैहर पहुंचेंगे

Chhindwara 09 July 2026
छिंदवाड़ा यशो: – छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू अपनी धार्मिक पदयात्रा के नौवें दिन छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर जिलों की 274 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर कटनी जिले में प्रवेश कर चुके हैं।

प्रतिकूल मौसम, तेज बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सांसद अपने संकल्प के साथ लगातार पदयात्रा जारी रखे हुए हैं।

सांसद बंटी विवेक साहू ने 1 जुलाई को छिंदवाड़ा से 375 किलोमीटर लंबी धार्मिक पदयात्रा प्रारंभ की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 14 जुलाई को मैहर पहुंचकर मां शारदा के दरबार में दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े :- 155 साल पुरानी परंपरा का साक्षी बनेगा सिवनी, 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा

पदयात्रा के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री भी शामिल हैं। सांसद ने कहा कि वे मां शारदा से मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना करेंगे।

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/bhopal-news-digvijaya-invites-mohan-bhagwat-to-join-a-foot-march-urges-rss-and-vhp-to-extend-support-for-the-2026-07-05

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button