देश विदेशमध्यप्रदेशव्यापार

एमपी को 5,017 करोड़ की बड़ी सौगात, आज उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का होगा भूमि पूजन

98.73 किमी लंबा फोरलेन दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा उज्जैन, सिंहस्थ-2028 और मालवा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना – आज भूमि पूजन, 5,017 करोड़ की सौगात देंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

Bhopal 09 July 2026
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में 10 जुलाई को नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

मुख्यमंत्री उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। लगभग 98.73 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 5,017 करोड़ रुपये की लागत से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा कराया जाएगा।

यह परियोजना उज्जैन दक्षिण, घट्टिया, नागदा-खाचरौद, आलोट और जावरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। दो वर्ष में पूर्ण होने वाली इस परियोजना से करीब 35 लाख लोगों और 62 गांवों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे से मिलेगा सीधा संपर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद उज्जैन का दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधा और तेज संपर्क स्थापित होगा।

सिंहस्थ-2028 के दौरान राजस्थान, गुजरात सहित देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा अधिक सुगम होगी।

रेल ओवरब्रिज, पुल और सर्विस रोड का निर्माण

परियोजना के तहत 98.73 किमी फोरलेन सड़क के साथ 3 रेल ओवरब्रिज, 9 बड़े पुल, 26 मध्यम पुल और 417 पुलियों का निर्माण किया जाएगा।

जावरा बायपास पर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज से महू–नीमच फोरलेन तक दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।

औद्योगिक और कृषि विकास को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से मालवा क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और कृषि विकास को नई गति मिलेगी।

किसानों को कृषि उपज मंडियों तक पहुंचने में आसानी होगी, जबकि बेहतर सड़क संपर्क से यात्रा समय, परिवहन लागत और ईंधन की बचत होगी। सड़क सुरक्षा में भी सुधार आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :-  चित्रकूट में सिवनी की सविता गौतम को ‘वीरांगना गौरव सम्मान 2026’

272 करोड़ की नई यूनिट से बदलेगी मध्यप्रदेश की औद्योगिक तस्वीर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि-पूजन

सरदार सरोवर पर ऐतिहासिक समझौता, मध्यप्रदेश को बड़ी राहत; 1500 करोड़ की जगह अब केवल 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान

जनहित के मामलों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय-सीमा में शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर नेहा मीना

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2282579&reg=48&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button