भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और विधायक अशोक रोहाणी कल सिवनी में, बूथ सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस
जिला बैठक और मंडल प्रवास में संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा, आगामी अभियानों की बनेगी रणनीति
डॉ सुमेर सिंह सोलंकी सिवनी दौरा 11 जुलाई को संगठनात्मक प्रवास पर
Seoni, 10 July 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी तथा जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक अशोक रोहाणी शनिवार 11 जुलाई को एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर सिवनी आएंगे।
इस दौरान दोनों नेता जिला बैठक एवं मंडल प्रवास के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया विभाग के अनुसार डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सुबह 8 बजे छिंदवाड़ा से सिवनी के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़े :- घंसौर में वनाधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न, अधिकारियों को मिला प्रभावी क्रियान्वयन का प्रशिक्षण
इसके बाद सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित नियमित मासिक जिला बैठक में शामिल होकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला बैठक के बाद दोनों नेता जिले के एक मंडल का प्रवास कर वहां आयोजित मंडल बैठक में भी भाग लेंगे।
अपेक्षित श्रेणी
बैठक में सांसद एवं विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की उपस्थिति अपेक्षित है।
यह भी पढ़े :- मध्यप्रदेश में 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल परिणाम 98% से अधिक पहुंचा
भाजपा के अनुसार इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य विगत संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी अभियानों की रूपरेखा तैयार करना तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है।



