खैररांजी स्कूल में बाउंड्रीवॉल के नाम पर 500 वसूली का आरोप, छात्रों ने SDM से की शिकायत
प्राचार्य एस.के. कुमरे और एक कर्मचारी पर बिना सहमति राशि लेने का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग
खैररांजी स्कूल वसूली शिकायत – छात्रों ने SDM से की शिकायत , 500 वसूली का आरोप
Seoni, 10 July 2026
सिवनी / केवलारी यशो: – केवलारी विकासखंड के ग्राम खैररांजी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण के नाम पर छात्रों से ₹500-₹500 की राशि लिए जाने का आरोप सामने आया है।
इस संबंध में छात्र-छात्राओं ने केवलारी एसडीएम को लिखित शिकायत सौंपकर विद्यालय के प्राचार्य एस.के. कुमरे तथा एक कर्मचारी खोबड़े के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े :- सिवनी में स्कूल बसों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 6 वाहनों पर 10 हजार का जुर्माना
बिना सहमति राशि लेने का आरोप
शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंधन ने बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए उनसे एवं उनके अभिभावकों की सहमति लिए बिना ₹500 जमा कराने का दबाव बनाया। उनका कहना है कि कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद दबाव में राशि देने को मजबूर हुए।
राशि वापस नहीं करने का भी आरोप
छात्रों ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि बाद में राशि वापस मांगने पर विद्यालय प्रबंधन ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया, जिससे छात्र एवं अभिभावक आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।
यह भी पढ़े :-सिवनी में साइबर सुरक्षा का मेगा अभियान, मेडिकल कॉलेज में 700 छात्रों को SP ने दिए डिजिटल सुरक्षा के मंत्र
SDM से जांच की मांग
छात्रों ने एसडीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जांच का आश्वासन
शिकायत प्राप्त होने के बाद केवलारी एसडीएम ने छात्रों को मामले की जांच कराने तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े :-एमपी को 5,017 करोड़ की बड़ी सौगात, आज उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का होगा भूमि पूजन
नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के हैं। संबंधित प्राचार्य या विद्यालय प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर समाचार में उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/bulandshahr/Bulandshahr-38211-110



