मध्यप्रदेशसिवनी

“नशे के खिलाफ बरघाट में युवाओं का हुंकार”— सड़कों पर उतरे छात्र, रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत सामूहिक शपथ, एसडीओपी ललित गठरे और थाना प्रभारी मोहनीश सिंह बैस ने किया प्रेरित

बरघाट महाविद्यालय में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, रैली और नशामुक्ति शपथ का आयोजन

Seoni 16 July 2026
सिवनी /बरघाट यशो:- जिले के शासकीय महाविद्यालय बरघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, जनजागरूकता रैली एवं सामूहिक नशामुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।

बरघाट शासकीय महाविद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी
बरघाट महाविद्यालय में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. इनवाती ने की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ, अनुशासित और लक्ष्य आधारित जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।

बरघाट शासकीय महाविद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी
बरघाट महाविद्यालय में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

मुख्य अतिथि एसडीओपी ललित गठरे ने युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब युवा स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें।

विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मोहनीश सिंह बैस ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो वे देश के विकास की मजबूत नींव बनेंगे।

रैली में गूंजे नशामुक्ति के संदेश

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर से नगर तक जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने “नशे से दूरी है ज़रूरी”, “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।

रैली के समापन पर विद्यार्थियों, अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सतत जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पंकज गहरवार ने किया।

इस अवसर पर डॉ. आरती भीमटे, प्रो. छत्रपाल सिंह जाटव, प्रो. संगीता उइके, डॉ. सायमा सरदेशमुख, शबनम खान, डॉ. ऊषा ठाकरे, मानेश्वर बिसेन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक लोकेश हुमनेकर, प्रिंसी राहंगडाले, तुलसी पारधी, रागिनी राहंगडाले, अंजली पटले, सुमित सूर्यवंशी एवं धीरज राहंगडाले का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़े :-

50 छात्राओं के आश्रम में मिली सिर्फ 1 छात्रा! घंसौर कन्या आश्रम की पोल खुली, गंदगी-बंद पंखे और लापरवाही पर अधीक्षिका को नोटिस

खेत से कारखाने और बाजार तक विकसित होगी कृषि अर्थव्यवस्था, किसान कल्याण वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों को बड़ी सौगातें 

नशे के खिलाफ सिवनी में बड़ा अभियान शुरू, 30 जुलाई तक चलेगी जनजागरूकता की मुहिम

सिवनी वन विभाग में ऐतिहासिक पदोन्नति: वनरक्षक से उप वनक्षेत्रपाल तक 271 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन 

https://www.facebook.com/share/v/17sooXxqAs/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button