कमलनाथ-नकुलनाथ की नई पहल: युवाओं के लिए मुफ्त उच्च शिक्षा का मौका, सैकड़ों छात्रों ने दिए इंटरव्यू
राजीव भवन में आयोजित सेमिनार में देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने किए साक्षात्कार, तकनीकी और उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा मार्गदर्शन
कमलनाथ-नकुलनाथ की पहल: युवाओं के लिए मुफ्त उच्च शिक्षा, छिंदवाड़ा में हुए इंटरव्यू
Chhindwara 18 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ की पहल पर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के युवाओं के लिए नि:शुल्क उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष सेमिनार एवं साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दोनों जिलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कमलनाथ एवं नकुलनाथ की पहल के तहत उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क उच्च शिक्षा के लिए साक्षात्कार दिए। साथ ही उन्हें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
प्रतिष्ठित संस्थानों ने लिए इंटरव्यू
सेमिनार में जीएच रायसोनी विश्वविद्यालय, सेज यूनिवर्सिटी, रेनेसा यूनिवर्सिटी, टीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भोपाल, उन्नति फाउंडेशन तथा एनआईआईटी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया और उनके शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन किया।
विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में जीएच रायसोनी विश्वविद्यालय की ओर से उपकुलपति डॉ. मीना राजेश, रजिस्ट्रार डॉ. श्रीराम जोशी, मैनेजर निरंजन रघुवंशी, टीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से प्रो. अर्पित पेठे, विजय सूर्यवंशी, सेज यूनिवर्सिटी से सुयश सोनी, सुभाष साहू, शुभम सूर्यवंशी, एनआईआईटी फाउंडेशन से मोहित सूर्यवंशी तथा उन्नति फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उच्च शिक्षा एवं करियर के अवसरों की जानकारी दी।
युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के अपने करियर को नई दिशा दे सकें।



