नीट की परीक्षा में आस्था भगत ने बनाया उल्लेखनीय स्थान
सिवनी यशो: – हम यदि जीवन में ठान ले तो क्या नही हो सकता कुछ ऐसा ही केन्द्रीय विद्यालय से कक्षा 12 उर्तीण करने के बाद छात्रा कुमारी आस्था भगत ने एनइइटी 2023 मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 720 में से 629 अंक लाकर आल इडिया रेंक 14 हजार तीन सौ 80 वी और ओबीसी रैक पॉच हजार आठ सौ पैसठ प्राप्त कर अपने माता पिता समेत स्कूल के षिक्षको के अलावा जिले का नाम रौषन किया है इस सफलता के पीछे की बात पूछने पर आस्था ने बताया कि वह इंदौर में रहकर एलएन कोंचिग सेंटर में तैयारी करने के बाद 6 से आठ घंटे के कडे परिश्रम और लगन के आज उन्होने इस मुकाम को हासिल किया है आगे उनसे पूछा गया कि कुछ ऐसे बच्चे भी है जो अपने जिले से बाहर कोंचिग पढने नही जा पाते तो उन्होने बताया कि इसके पीछे हमें इसका बेस कक्षा दसवी से ही बनाना पडता है और अपने गुरूओ का मार्गदर्षन में अपना कठिन परिश्रम ही हमे अपनी मंजिल तक पहुूचा सकता है इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय सिवनी में षिक्षक के पद पर पदस्थ पिता युगलकिषोर भगत एवं माता श्रीमति देवेष्वरी भगत ने छात्रा की इस सफलता पर बधाई दी है साथ ही केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य सीव्ही धोते समेत समस्त स्कूल के स्टाफ ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविश्य की कामना की है।



