कलेक्टर नेहा मीना पहुंचेंगी धनौरा, 4 अगस्त को लगेगी विशेष जनसुनवाई
दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी राहत, जिला स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद; मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण
कलेक्टर नेहा मीना धनौरा में होगी 4 अगस्त को विशेष जनसुनवाई
Seoni 02 August 2026
सिवनी यशो:- जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में 4 अगस्त (मंगलवार) को धनौरा में विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनपद पंचायत धनौरा में सुबह 11 बजे होने वाली इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
जिला मुख्यालय आने की परेशानी होगी कम
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक आने की परेशानी से राहत देना है। स्थानीय स्तर पर ही लोगों की शिकायतें सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
मौके पर होगी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी
जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का परीक्षण कर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्या से संबंधित आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर जनपद पंचायत धनौरा पहुंचकर विशेष जनसुनवाई का लाभ उठाएं।
यह भी पढ़े :-
“7 अगस्त से बदलेगा प्रशासन का अंदाज, सिवनी में पांच माह चलेगा जन-विश्वास अभियान”
नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो: सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प
मैकेनिक बनकर पहुंची पुलिस, ठगों को भनक तक नहीं लगी और 78 लाख की ठगी करने वाले दबोचे



