मध्यप्रदेशसिवनी

मंडला में नर्मदा उफान पर, निचली बस्तियां खाली कराई गईं; जलाशय में मजदूर बहा, LIVE वीडियो आया सामने

तेज बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट मोड पर; पुलिस, SDRF और होमगार्ड की टीमें तैनात

मंडला में नर्मदा उफान पर, 10 परिवारों को कराया घर खाली; जलाशय में मजदूर बहा

Seoni 10 अगस्त 2026

मंडला यशो :- जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंडला शहर की निचली बस्तियों में पानी पहुंचने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।

महात्मा गांधी वार्ड क्षेत्र के चौरामन घाट, फूलबाड़ी घाट और रंगरेज घाट में जलस्तर बढ़ने से कई मकानों में पानी भरने की स्थिति बन गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निचली बस्ती में रहने वाले करीब 10 परिवारों के लोगों को घर खाली कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

मंडला में बढ़ते नर्मदा जलस्तर के बीच निचली बस्ती से लोगों का रेस्क्यू
मंडला में नर्मदा उफान पर, 10 परिवारों को कराया घर खाली; जलाशय में मजदूर बहा

लोगों के ठहरने के लिए सामुदायिक भवन और आश्रय स्थलों में व्यवस्था की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस बल, SDRF और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।

बुजुर्गों और बच्चों को जवानों ने सुरक्षित निकाला

बचाव अभियान के दौरान जवानों ने निचली बस्ती में फंसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई लोगों को जवानों ने गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

SDM, तहसीलदार और CMO ने संभाला मोर्चा

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए SDM, तहसीलदार और नगरपालिका CMO सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निचली बस्तियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

मंडला में बढ़ते नर्मदा जलस्तर के बीच निचली बस्ती से लोगों का रेस्क्यू
मंडला में नर्मदा उफान पर, 10 परिवारों को कराया घर खाली; जलाशय में मजदूर बहा

छिताखुदरी-बिलटुकरी जलाशय में मजदूर तेज बहाव में बहा

इधर, निवास-कुंडम मार्ग के बीच स्थित छिताखुदरी-बिलटुकरी जलाशय में नहाने के दौरान एक मजदूर के तेज पानी के बहाव में बह जाने की घटना सामने आई है।

घटना का LIVE वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मजदूर अचानक तेज हुए पानी के बहाव की चपेट में आने के बाद पानी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि मजदूर जलाशय में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वह अपना संतुलन नहीं संभाल सका। देखते ही देखते वह पानी की तेज धार में बह गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है। मजदूर की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए नदी, नाले और जलाशयों के आसपास जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!