मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी को संभाग बनाने की मांग को लेकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लिखे दर्जनभर से अधिक पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लगातार की मांग, भौगोलिक स्थिति और परिवहन सुविधाओं को बताया प्रमुख आधार

सिवनी को संभाग बनाने की मांग, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लिखे दर्जनभर से अधिक पत्र

Seoni 10 August 2026
सिवनी यशो:- सिवनी जिले को संभाग बनाए जाने की मांग को लेकर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दर्जनभर से अधिक पत्र लिखे जाने की जानकारी विधायक कार्यालय द्वारा जारी की गई है। कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के साथ इन पत्रों की प्रतिलिपियां भी संलग्न की गई हैं।

विधायक कार्यालय के अनुसार सिवनी को संभाग का दर्जा दिलाने के लिए विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं। पत्रों के माध्यम से उन्होंने सिवनी की भौगोलिक स्थिति, परिवहन सुविधाओं, आसपास के जिलों से संपर्क और क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाया है।

महाकौशल के मध्य स्थित है सिवनी

विधायक द्वारा शासन को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिवनी जिला महाकौशल क्षेत्र में अपनी भौगोलिक एवं परिवहन सुविधाओं के कारण विशिष्ट स्थान रखता है। सिवनी के आसपास मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जैसे जिले स्थित हैं।

पत्र में सिवनी की राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित होने तथा महाराष्ट्र की सीमा से जुड़े होने का भी उल्लेख किया गया है। विधायक का कहना है कि भौगोलिक दृष्टि से सिवनी देश के मध्य क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विकास की दृष्टि से अभी भी अपेक्षाकृत पिछड़ा हुआ है।

उच्च शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

विधायक ने पत्र में कहा है कि सिवनी की स्थिति और आसपास के जिलों से बेहतर परिवहन एवं संपर्क को देखते हुए इसे संभाग बनाए जाने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, व्यापार एवं व्यवसाय के विकास को गति मिल सकती है।

उनका मानना है कि सिवनी को संभाग का दर्जा मिलने से जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

‘सिवनी की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग’

पत्र में सिवनी को संभाग बनाए जाने की मांग को जनता की बहुप्रतीक्षित मांग बताया गया है। विधायक ने कहा कि जिले से समय-समय पर कई महत्वपूर्ण संस्थाएं एवं सुविधाएं अन्य स्थानों पर चली गई हैं, जिससे जिले की जनता में निराशा की भावना बनी है।

उन्होंने शासन से सिवनी की भौगोलिक स्थिति, महाकौशल क्षेत्र के जिलों के मध्य स्थित होने, बेहतर परिवहन संपर्क और आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सिवनी को संभाग बनाए जाने पर विचार करने का आग्रह किया है।

विधायक कार्यालय ने बताया कि सिवनी को संभाग बनाने की मांग को लेकर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आगे भी लगातार प्रयास जारी रखे जाएंगे।

यह भी पढ़े :-

सिवनी में कांग्रेस का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सिवनी और लखनादौन में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा जिला

नपा में तृतीय श्रेणी कर्मचारी को CMO की कुर्सी, राजिक अकिल का भाजपा पर तीखा हमला

भोपाल-रीवा समेत चार नई हवाई सेवाओं का आज शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ

https://www.etvbharat.com/hi/!state/seoni-panch-parmeshwar-yojana-villags-no-basic-facilities-road-approved-10-years-ago-still-not-built-madhya-pradesh-news-mps24111803564

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button