विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता
तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, शंकराचार्य स्तंभ में अष्टधातु पत्रक का किया अवलोकन; एसपीएल चैम्पियन ट्रॉफी इंडिपेंडेंट्स कप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
सिवनी विधायक ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
Seoni 10 August 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सोमवार, 10 अगस्त 2026 को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही शंकराचार्य स्तंभ में लगाए जा रहे अष्टधातु पत्रक का अवलोकन किया तथा एसपीएल चैम्पियन ट्रॉफी इंडिपेंडेंट्स कप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला प्रशासन द्वारा एमएलबी स्कूल मार्ग से निकाली गई तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, आशीष सोनी, कलेक्टर नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शंकराचार्य स्तंभ में अष्टधातु पत्रक का किया अवलोकन
तिरंगा यात्रा के बाद सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने छिंदवाड़ा चौक पहुंचकर दिव्य एवं आध्यात्मिक शंकराचार्य स्तंभ में लगाए जा रहे अष्टधातु पत्रक का अवलोकन किया।

फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
इसके बाद विधायक मिशन स्कूल ग्राउंड, सिवनी पहुंचे, जहां एसपीएल चैम्पियन ट्रॉफी इंडिपेंडेंट्स कप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आयोजन समिति द्वारा सिवनी विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। विधायक ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टीमों के बीच टॉस कराया। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
भाजपा पदाधिकारी और खेलप्रेमी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, महामंत्री मुकेश बघेल, पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष नवनीत ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तर युवराज सिंह राहंगडाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष दक्षिण अभिषेक दुबे, पार्षद राजू यादव, इरफान खान, काबिज खान, कलीम खान (बल्ली भाई), असलम मिर्जा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
विश्व शांति और राष्ट्र उन्नति के संकल्प के साथ हुआ रुद्राभिषेक
सिवनी और लखनादौन में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा जिला
भोपाल-रीवा समेत चार नई हवाई सेवाओं का आज शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ
https://youngtalentsgroup.com/hi/sharad-ritu-ke-football-tournament



