धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में 18 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण की कथा, विधायक दिनेश राय मुनमुन करा रहे भव्य आयोजन

सिवनी में 18 अगस्त से शिव पुराण कथा, विधायक दिनेश राय मुनमुन का भव्य आयोजन

Seoni 14 August 2026
सिवनी यशो:- पवित्र श्रावण मास के अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। विधायक दिनेश राय मुनमुन के आयोजन में 18 से 24 अगस्त तक बारापत्थर स्थित राशि लॉन में शिव पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा सांवरे सरकार गौ पीठाधीश्वर पूज्य महंत श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज के पावन सानिध्य एवं श्रीमुख से होगी।

18 अगस्त को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

आयोजन की शुरुआत 18 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 1 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा नगर के प्राचीन मठ मंदिर से प्रारंभ होकर ढीमरी मोहल्ला, दुर्गा चौक, गिरजाकुंड, नेहरू रोड, शुक्रवारी, छोटा मिशन चौक और गणेश चौक होते हुए बड़ा मिशन स्कूल के सामने से कथा स्थल राशि लॉन पहुंचेगी।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक कथा

आयोजन के तहत 18 से 24 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। कथा समापन के बाद महाआरती का आयोजन होगा।

पहले दिन कलश यात्रा के पश्चात शाम 6 बजे तक महाराज श्री के श्रीमुख से कथा का प्रवाह होगा। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विधायक ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पहुंचने और शिव महापुराण कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक आयोजन से सिवनी नगर में सात दिनों तक भक्तिमय वातावरण रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :-

सिवनी नगर पालिका में कौन बचा रहा है दागी CMO को? EOW FIR के बाद भी कुर्सी बरकरार, सक्षम अधिकारी को प्रभार क्यों नहीं?

बंडोल में गूंजा तिरंगा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सिवनी में अब गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन! 14 अगस्त से जन विश्वास अभियान, मौके पर सुनी जाएंगी समस्याएं

पाल-गड़रिया समाज के लिए CM मोहन का बड़ा ऐलान: जल्द बनेगा बोर्ड, बोले- समाज को मिलेगा समुचित प्रतिनिधित्व

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5_%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A3

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button