सिवनीछिंदवाड़ामंडलामध्यप्रदेश

22 अगस्त से बदलेगा छिंदवाड़ा–मंडला फोर्ट पैसेंजर का समय, सिवनी में 8:45 बजे पहुंचेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जारी की संशोधित समय-सारणी, छिंदवाड़ा से 7:15 बजे रवाना होकर 12:30 बजे मंडला फोर्ट पहुंचेगी गाड़ी संख्या 58823

22 अगस्त से बदलेगा छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर का समय, सिवनी में 8:45 बजे पहुंचेगी ट्रेन

सिवनी यशो :- यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने गाड़ी संख्या 58823 छिंदवाड़ा–मंडला फोर्ट पैसेंजर की समय-सारणी में बदलाव किया है। रेलवे द्वारा जारी संशोधित समय-सारणी 22 अगस्त 2026 से लागू होगी।

संशोधित समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 58823 अपने प्रारंभिक स्टेशन छिंदवाड़ा से सुबह 7:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद निर्धारित समय पर विभिन्न स्टेशनों और हॉल्ट पर ठहराव लेते हुए यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे मंडला फोर्ट पहुंचेगी।

सिवनी में पांच मिनट का ठहराव

नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेन सिवनी स्टेशन पर सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन भोमा स्टेशन पर 9:11 बजे पहुंचेगी और 9:13 बजे रवाना होगी। कान्हीवाड़ा हॉल्ट पर 9:19 से 9:20 बजे तक, जुर्तरा हॉल्ट पर 9:25 से 9:26 बजे तक और पलारी स्टेशन पर 9:33 से 9:35 बजे तक ठहराव रहेगा।

इसके बाद ट्रेन खैरी हॉल्ट पर 9:43 बजे, केवलारी स्टेशन पर 9:51 बजे, बोथिया स्टेशन पर 9:58 बजे, गंगाटोला हॉल्ट पर 10:04 बजे और खैररांजी हॉल्ट पर 10:11 बजे पहुंचेगी।

नैनपुर जंक्शन पर 10 मिनट का ठहराव

गाड़ी संख्या 58823 नैनपुर जंक्शन पर सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद धतूरा अलीपुर हॉल्ट, जामगांव हॉल्ट, रामपुरी हॉल्ट, चिरईडोंगरी, सिमरिया कजरवाड़ा हॉल्ट, बम्हनी बंजर हॉल्ट और लिमरुआ हॉल्ट पर निर्धारित समय के अनुसार ठहराव लेते हुए ट्रेन दोपहर 12:30 बजे मंडला फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।

22 अगस्त से इन स्टेशनों पर यह रहेगा समय

स्टेशन/हॉल्ट आगमन प्रस्थान
छिंदवाड़ा — 7:15 बजे
घाटपरासिया हॉल्ट 7:25 7:26
उमरिया इसरा हॉल्ट 7:30 7:31
झिलमिली 7:37 7:39
मरकाहांडी हॉल्ट 7:45 7:46
चौरई 7:55 7:57
कपूरधा हॉल्ट 8:03 8:04
समसवाड़ा हॉल्ट 8:08 8:09
पिपरडाही 8:18 8:20
मातृधाम हॉल्ट 8:29 8:30
सिवनी 8:45 8:50
भोमा 9:11 9:13
कान्हीवाड़ा हॉल्ट 9:19 9:20
जुर्तरा हॉल्ट 9:25 9:26
पलारी 9:33 9:35
खैरी हॉल्ट 9:43 9:44
केवलारी 9:51 9:53
बोथिया 9:58 9:59
गंगाटोला हॉल्ट 10:04 10:05
खैररांजी हॉल्ट 10:11 10:12
नैनपुर जंक्शन 11:20 11:30
धतूरा अलीपुर हॉल्ट 11:37 11:38
जामगांव हॉल्ट 11:42 11:43
रामपुरी हॉल्ट 11:49 11:50
चिरईडोंगरी 11:55 11:57
सिमरिया कजरवाड़ा हॉल्ट 12:03 12:04
बम्हनी बंजर हॉल्ट 12:10 12:11
लिमरुआ हॉल्ट 12:17 12:18
मंडला फोर्ट 12:30 —

नैनपुर से मंडला फोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा

रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 11202 शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस से जबलपुर की ओर से नैनपुर जंक्शन पहुंचने वाले यात्री आगे मंडला फोर्ट जाने के लिए गाड़ी संख्या 58823 का उपयोग कर सकते हैं। संशोधित समय-सारणी से यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 22 अगस्त 2026 से लागू होने वाली नई समय-सारणी का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और ट्रेन के निर्धारित समय से पहले संबंधित स्टेशन पर पहुंचें।

यह भी पढ़ें

महाकाल श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, उज्जैन में 945.20 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

कैबिनेट के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के बड़े संदेश: कृषि में डिंडोरी देश में नंबर-1, संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष में समरसता का संकल्प

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दिघौरी धाम, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक

नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश का दबदबा, छह नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

https://youtu.be/bY3OYkqRzrk?si=nFRTgMFalw_0MQUz

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!