सिवनीमध्यप्रदेश

कान्हीवाड़ा में 100+ किन्नरों का हंगामा, दो बसें रोकते ही भड़का आक्रोश

महाराष्ट्र से पलारी जा रहे थे किन्नर, पुलिस चेकिंग पर जताई नाराजगी; सिवनी में बाहरी किन्नरों पर अवैध वसूली के आरोप

कान्हीवाड़ा में 100+ किन्नरों का हंगामा, दो बसें रोकते ही भड़का आक्रोश

सिवनी यशो :- जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने किन्नर समाज के लोगों से भरी दो बसों को वाहन चेकिंग के दौरान रोक लिया। दोनों बसों में 100 से अधिक किन्नर सवार बताए जा रहे हैं। बसों को रोके जाने से नाराज किन्नर समाज के लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

कान्हीवाड़ा में पुलिस चेकिंग के दौरान किन्नर समाज का हंगामा
कान्हीवाड़ा में 100+ किन्नरों का हंगामा, दो बसें रोकते ही भड़का आक्रोश

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से किन्नर समाज के लोग दो बसों में सवार होकर पलारी क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कान्हीवाड़ा पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान दोनों बसों को रोककर पूछताछ शुरू की। बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ देखकर पुलिस ने उनके गंतव्य और यात्रा के संबंध में जानकारी ली।

बस रोके जाने पर जताई नाराजगी

पुलिस की पूछताछ से किन्नर समाज के लोग नाराज हो गए। उनका कहना था कि वे एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं और पुलिस द्वारा बसें रोके जाने से उन्हें अनावश्यक देरी हो रही है। इसी बात को लेकर मौके पर काफी देर तक पुलिस और किन्नर समाज के लोगों के बीच बातचीत होती रही।

कान्हीवाड़ा में पुलिस चेकिंग के दौरान किन्नर समाज का हंगामा
कान्हीवाड़ा में 100+ किन्नरों का हंगामा, दो बसें रोकते ही भड़का आक्रोश

बड़ी संख्या में किन्नरों के एकत्र होने से आसपास मौजूद लोग भी स्थिति को देखने के लिए रुक गए। कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और दोनों बसों में सवार किन्नरों को आगे जाने दिया गया।

पिछले वर्ष हुई किन्नर की मौत के बाद परिजनों से मिलने जा रहे थे

कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे के अनुसार वाहनों की नियमित चेकिंग के दौरान दो बसों में किन्नर समाज के लोगों को जाते हुए देखा गया था। बड़ी संख्या में लोगों को देखकर पुलिस ने बसों को रोककर पूछताछ की कि वे कहां और किस उद्देश्य से जा रहे हैं।

पूछताछ में सामने आया कि पलारी के पास पिछले वर्ष एक किन्नर की मृत्यु हुई थी। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र से आए किन्नर समाज के लोग मृतक किन्नर के घर जाकर उसके परिजनों से मिलने और कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ और समझाइश के बाद करीब एक घंटे के भीतर दोनों बसों को रवाना कर दिया गया।

अचानक इतनी बड़ी भीड़ देखकर लोग हुए हैरान

कान्हीवाड़ा में एक साथ दो बसों से 100 से अधिक किन्नरों के पहुंचने की खबर से क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार समूह महाराष्ट्र से पलारी क्षेत्र में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। बसें रोके जाने के बाद कुछ समय तक विवाद की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में पुलिस की समझाइश से मामला शांत हो गया।

कोतवाली पहुंचा स्थानीय किन्नर समाज, बाहरी लोगों पर अवैध वसूली का आरोप

इसी मामले से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में सिवनी शहर के किन्नर समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले किन्नरों के संबंध में शिकायत की है। स्थानीय किन्नर समाज ने आरोप लगाया कि बाहर से बड़ी संख्या में किन्नर जिले में आकर विभिन्न क्षेत्रों में वसूली कर रहे हैं।

किन्नर कशिश नायक ने आरोप लगाया कि बाहरी किन्नरों द्वारा स्थानीय किन्नर समाज के लोगों को धमकी भी दी गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बाहरी किन्नरों के कारण स्थानीय समाज के किसी व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

स्थानीय किन्नर समाज ने प्रशासन से जिले में आने वाले बाहरी किन्नरों की गतिविधियों की जांच कराने तथा अवैध वसूली के आरोपों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस की पूछताछ और स्थानीय किन्नर समाज की शिकायत के बाद अब पूरे मामले को लेकर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, सिवनी-बालाघाट समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार

302 के मामले में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

26 अगस्त को सिवनी सहित जिलेभर में मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी, जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां तेज

टीईटी परीक्षा 12 अक्टूबर से, शिक्षकों को देना होगा ₹1,000 शुल्क; अनिवार्यता के बाद फीस को लेकर बढ़ी नाराजगी

https://www.google.com/amp/s/www.abplive.com/states/himachal-pradesh/himachal-assembly-uproar-in-second-consecutive-day-congress-bjp-staged-protests-ann-3178492/amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button