देश विदेशमध्यप्रदेश

नेपाल में फंसे MP के लोगों के लिए सरकार ने खोला कंट्रोल रूम, CM मोहन यादव ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल आपदा के बीच मध्यप्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम सक्रिय, हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर जारी

भोपाल यशो :- नेपाल में आई त्रासदी के बीच वहां फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे प्रदेशवासियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कराया है। इसके माध्यम से नेपाल में प्रभावित मध्यप्रदेश के नागरिकों से संपर्क, उनकी स्थिति की जानकारी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सहायता के लिए हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर जारी

नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए इन माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं—

हेल्पलाइन: 011-26772005

WhatsApp: 9818963273

ई-मेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in

सरकार की ओर से नागरिकों एवं उनके परिजनों से अपील की गई है कि नेपाल में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करें। संकट की स्थिति में उपलब्ध जानकारी के आधार पर आवश्यक सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button