मध्यप्रदेशदेश विदेशबालाघाट

नक्सलवाद से निपटकर विकास की राह पर बालाघाट, जनजातीय अंचल में पहुंचे CM मोहन यादव

जनविश्वास अभियान में कोरका-बोंदारी पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं; बोले—जनजातीय भाई-बहनों के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध

जनविश्वास अभियान में बालाघाट पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- नक्सलवाद से मुक्त हुआ बालाघाट, विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Balaghat 29 August 2026
बालाघाट यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जनविश्वास अभियान के तहत बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के बिरसा विकासखंड स्थित ग्राम कोरका-बोंदारी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीणों के बीच सहजता से बैठकर आत्मीय संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की समस्याओं तथा विकास की जरूरतों को सीधे ग्रामीणों से समझा।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान क्षेत्र में सड़क, मूलभूत सुविधाओं, शासकीय योजनाओं और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी अपेक्षाएं जानीं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को गति मिले।

जनविश्वास अभियान के तहत बालाघाट के कोरका-बोंदारी में ग्रामीणों से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जनविश्वास अभियान में बालाघाट पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- नक्सलवाद से मुक्त हुआ बालाघाट, विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कांग्रेस शासन में नक्सली समस्या से त्रस्त था बालाघाट: CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बालाघाट की जनता नक्सली समस्या से त्रस्त थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बालाघाट को नक्सलमुक्त करने में सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बालाघाट के जनजातीय भाई-बहनों के उत्थान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ग्रामीणों से सीधे संवाद पर जोर

जनविश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री का ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद करना सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं तथा अपेक्षाओं की जानकारी ली।

जनविश्वास अभियान के तहत बालाघाट के कोरका-बोंदारी में ग्रामीणों से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जनविश्वास अभियान में बालाघाट पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- नक्सलवाद से मुक्त हुआ बालाघाट, विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री की सहज मौजूदगी के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने और ग्रामीणों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय अंचलों का विकास और वहां रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़े :-

फोरलेन मिला, अब रिंग रोड की मांग; बालाघाट के विकास को नई उड़ान

भुजलिया: प्रकृति की पूजा से लेकर वीरता के विजयगान तक

प्राकृतिक खेती से आय बढ़ा रहे किसानों के खेत पहुंचे कलेक्टर-एसपी, मेड़ों पर भी हो रहा बहुफसली उत्पादन

मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, 2250 से ज्यादा रोजगार

https://www.drishtiias.com/hindi/daily-updates/daily-news-analysis/india-s-strategy-to-eliminate-naxalism

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button