सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

सिवनी में 96% बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’, 1410 बूथों पर PM मोदी का 137वां एपिसोड

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में जिले के 1530 स्थानों पर हुआ आयोजन, लखनादौन के 371 बूथों पर कार्यक्रम में उत्साह

मन की बात 137वां एपिसोड – सिवनी में 96% बूथों पर सुनी गई मन की बात, 1410 बूथों पर हुआ PM मोदी के 137वें एपिसोड का प्रसारण

Seoni 01 September 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को सिवनी जिले में व्यापक स्तर पर किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में जिले के 1530 स्थानों पर 1478 बूथों में से 1410 बूथों पर कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना और देखा गया। इस तरह जिले में 96 प्रतिशत बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 137वां एपिसोड सुना
सिवनी जिले में 1410 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 137वां एपिसोड सुना।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों ने भी उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण सुना। कार्यक्रम के बाद बूथ स्तर पर इसकी संगठन एप पर सफलतापूर्वक एंट्री भी की गई।

लखनादौन में सर्वाधिक बूथों पर हुआ आयोजन

विधानसभा वार देखें तो लखनादौन विधानसभा के 371 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साह के साथ सुना और देखा गया। वहीं सिवनी विधानसभा के सभी 357 बूथों, केवलारी विधानसभा के सभी 373 बूथों तथा बरघाट विधानसभा के 313 बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 137वां एपिसोड सुना
सिवनी जिले में 1410 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 137वां एपिसोड सुना।

भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने विभिन्न बूथों पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के पश्चात संबंधित कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन एप पर कार्यक्रम की जानकारी दर्ज की गई।

विधानसभा प्रभारियों को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के निर्देशानुसार जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

  • सिवनी विधानसभा: संतोष अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री
  • केवलारी विधानसभा: गजानंद पंचेश्वर
  • लखनादौन विधानसभा: मुकेश बघेल
  • बरघाट विधानसभा: डॉ. अभिजीत सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष

सभी विधानसभा प्रभारियों ने मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के जिला प्रमुखों, पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 137वां एपिसोड सुना
सिवनी जिले में 1410 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 137वां एपिसोड सुना।

आईटी टीम ने संभाली तकनीकी जिम्मेदारी

कार्यक्रम की बूथ स्तर पर एंट्री और तकनीकी व्यवस्था में भाजपा जिला आईटी संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं सभी मंडलों की आईटी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ‘मन की बात’ के प्रभारी सचिन अवधिया और सह प्रभारी मनोज नामदेव ने भी कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भाजपा जिला आईटी विभाग के संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को बधाई एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार निरंतर सहयोग से संगठन के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़े :-सिवनी-बालाघाट सीमा पर मलेरिया को लेकर अलर्ट, बुखार मरीजों की होगी सक्रिय खोज

सिवनी को 9.82 करोड़ की दो सड़कों की सौगात, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जताया आभार

तोपों की सलामी के साथ बड़े तालाब में हुआ भुजलिया का विसर्जन

12वीं के साथ किसी ने NEET तो किसी ने JEE Main किया क्रैक, प्रतिभाओं से प्रभावित हुए CM मोहन यादव

https://ddnews.gov.in/mann-ki-baat-pm-modi-calls-upon-the-youth-to-stay-away-from-drugs-and-to-promote-cleanliness-and-the-vocal-for-local-initiative/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button