क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

अस्पताल गया परिवार, पीछे से घर साफ! डूण्डासिवनी पुलिस ने 3 नकबजनों को दबोचा

ड्रीमलैंड सिटी में घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए, 2.20 लाख का मशरूका बरामद

नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2.20 लाख का माल बरामद

Seoni 01 September 2026
सिवनी यशो:- शहर में चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए डूण्डासिवनी पुलिस ने एक नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ड्रीमलैंड सिटी में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 2 लाख 20 हजार रुपए कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई।

परिवार अस्पताल गया, पीछे से टूट गया घर का ताला

पुलिस के अनुसार 30 अगस्त 2026 को ड्रीमलैंड सिटी निवासी सविता पति प्रहलाद नामदेव ने डूण्डासिवनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ इलाज के लिए अस्पताल गई थी। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर डूण्डासिवनी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 437/2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV और मुखबिर तंत्र ने पहुंचाया आरोपियों तक

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चैनसिंह उईके ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।

ये तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—

  1. तौफिक पिता नफीस खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी हड्डी गोदाम, थाना कोतवाली, सिवनी
  2. सद्दाम हुसैन पिता सब्बीर हुसैन, उम्र 20 वर्ष, निवासी संजय वार्ड, थाना कोतवाली, सिवनी
  3. अमन पिता राजेश उइके, उम्र 21 वर्ष, निवासी एफसीआई रोड, छिंदवाड़ा चौक, थाना कोतवाली, सिवनी

2.20 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2 लाख 20 हजार रुपए कीमत का मशरूका बरामद किया है। इसमें—

  • एक सोने की चेन
  • एक सोने की अंगूठी
  • दो चांदी के सिक्के
  • घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल

शामिल है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई निरीक्षक चैनसिंह उईके के नेतृत्व में उप निरीक्षक सदानंद गोदेवार, सहायक उप निरीक्षक निसार खान, प्रधान आरक्षक नितेश राजपूत, संजय यादव, रवि धुर्वे तथा आरक्षक धनराज बरकडे, मोहसिन आजमी, अंशुमन राजपूत, अखिलेश माहोरे, केशरीनंदन ऐडे, हिमेन्द्र सहारे, रघुराज यादव और आशीष ठाकरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

17 सितंबर से छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में लगेंगे 100 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांसद बंटी विवेक साहू ने बनाई रणनीति

12वीं के साथ किसी ने NEET तो किसी ने JEE Main किया क्रैक, प्रतिभाओं से प्रभावित हुए CM मोहन यादव

MP में 52,019 शिक्षक पद खाली! नकुलनाथ बोले- नारों और कागजों में सिमट गई शिक्षा व्यवस्था

https://www.facebook.com/share/r/19L3TFVwEi/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button