श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिवसीय श्रीमहाकाली साधना शिविर 3 और 4 सितंबर को
शक्तिपात गुरुदीक्षा, कार्यसिद्धि हवन, महाकाली अनुष्ठान और नवग्रह बाधा निवारण प्रयोग होंगे
छिंदवाड़ा में 3-4 सितंबर को श्रीमहाकाली साधना शिविर, शक्तिपात गुरुदीक्षा और महाकाली अनुष्ठान होंगे
chhindwara 02 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- आध्यात्मिक पत्रिका साधना सिद्धि विज्ञान एवं महाविद्या साधक परिवार के तत्वावधान में सद्गुरु परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी की दिव्य छत्रछाया तथा श्रीविद्या उपासक सद्गुरु श्री सुदर्शननाथ जी एवं गुरुमाता डॉ. साधना जी के मार्गदर्शन में दो दिवसीय श्रीमहाकाली साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 3 एवं 4 सितंबर 2026 को स्थानीय पूजा शिवी लॉन, रेलवे स्टेशन के सामने, छिंदवाड़ा में आयोजित होगा।
महाविद्या साधक परिवार, छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित इस शिविर के प्रथम दिवस शक्तिपात गुरुदीक्षा संस्कार एवं विशेष कार्यसिद्धि हवन संपन्न कराया जाएगा। वहीं दूसरे दिन महाकाली अनुष्ठान एवं नवग्रह बाधा निवारण से संबंधित प्रयोग कराए जाएंगे।
गुरुमाता देंगी साधकों से भेंट
आयोजकों के अनुसार शिविर के दौरान गुरुमाता डॉ. साधना जी शिष्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगी। इस दौरान उनके द्वारा श्रद्धालुओं की भौतिक, आर्थिक एवं अन्य समस्याओं के समाधान के साथ-साथ तीव्र भाग्योदय दीक्षा सहित विभिन्न दीक्षाएं शक्तिपात के माध्यम से प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।
देशभर से साधकों के पहुंचने की संभावना
आयोजन समिति से जुड़े रजनीश आचार्य एवं अधिवक्ता राकेश सरबरिया ने बताया कि यह अखिल भारतीय स्तर का शिविर है। इसमें देश के विभिन्न स्थानों से साधकों एवं शिष्यों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
यह भी पढ़े :- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बरघाट एवं केवलारी की बैठक 3 सितंबर को
गुंडागर्दी करने वालों पर डूंडासिवनी पुलिस का शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार
दादाधाम एक्सप्रेस 3 दिन पांढुर्णा और 3 दिन छिंदवाड़ा होकर चले : सांसद
छिंदवाड़ा से सावनेर तक 6 लेन सड़क की मांग, सड़क परिवहन मंत्री को भेजा पत्र



