छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

माधवास की धुन पर झूमा छिंदवाड़ा, जन्माष्टमी पर गौली समाज ने निकाली भव्य रैली

ध्वज पूजन और गौपूजन के साथ निकली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत; कृष्ण भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

छिंदवाड़ा में हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी, ‘माधवास’ की धुन पर झूमा शहर; गौली समाज ने निकाली भव्य रैली

Chhindwara 04 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
 “मेरे बांके बिहारी लाल… तुम इतना न करियो श्रृंगार… नजर लग जाएगी…” जैसे ही श्रीकृष्ण भजन की ये पंक्तियां कलेक्ट्रेट के सामने सजे पंडाल में गूंजीं, पूरा माहौल कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बैंड ‘माधवास’ की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला गौली समाज द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छिंदवाड़ा जन्माष्टमी गौली समाज रैली राधा कृष्ण झांकी
छिंदवाड़ा में जन्माष्टमी पर गौली समाज की भव्य रैली में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी।

कार्यक्रम में ‘माधवास’ के गायक नवल किशोर निमाई दास एवं गायिका नंद रानी गोपी दास ने अपनी मधुर आवाज और मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एक के बाद एक कृष्ण भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम स्थल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रीकृष्ण प्रेमी कार्यक्रम में पहुंचे। महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही और वे कृष्ण भजनों पर थिरकती नजर आईं।

ध्वज पूजन और गौपूजन से हुआ शुभारंभ

जिला गौली समाज द्वारा आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस ग्राउंड से हुआ। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से गौली समाज के सदस्य पुलिस ग्राउंड पहुंचे। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित शहीद मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा के समक्ष जिला गौली समाज अध्यक्ष विनोद यदुवंशी ने विधि-विधान से ध्वज पूजन एवं गौपूजन किया।

पूजन के बाद समाज द्वारा भव्य रैली निकाली गई। रैली में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-बाजों की गूंज और श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। रैली फव्वारा चौक, कोतवाली, कांग्रेस भवन के सामने, ईएलसी चौक एवं मौसम विज्ञान केंद्र के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।

कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत

गौली समाज की रैली का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। दशहरा मैदान के सामने स्थित बगलामुखी माता मंदिर समिति के सदस्यों ने रैली में शामिल भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस भवन के सामने जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भी रैली का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले, पार्षद राहुल मालवीय, आकाश मोखलगाय, पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, प्रवक्ता नितिन उपाध्याय, पार्षद मंजू बैस सहित महिला कांग्रेस की नेत्रियां एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज

कलेक्ट्रेट के सामने मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के अनेक प्रमुख नेता शामिल हुए। छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू, महापौर विक्रम अहाके, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमेश पोफली, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, परासिया विधायक सोहन वाल्मिक, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, पांढुर्णा विधायक नीलेश उईके, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिंकू नैय्यर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंटी बेदी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी सहित भाजपा एवं कांग्रेस के कई नेता अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

जिला गौली समाज अध्यक्ष विनोद यदुवंशी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजन में सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने शहर में देर रात तक कृष्ण भक्ति का रंग घोल दिया।

यह भी पढ़े :- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, मीना बिसेन ने दिए कार्यक्रमों को भव्य बनाने के निर्देश

आज रात 12 बजे गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्मेंगे कन्हैया

कारोबारी की कार से 5 लाख रुपये से भरा बैग गायब, हाईवे पर रोककर तोड़े कांच; पुलिस जांच में जुटी

किसानों को अब सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

https://youtu.be/qKo8En5QOWQ?si=4dJt3zJVPqADU_2q

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button