सिवनीमध्यप्रदेशहेल्थ

146 साल पुरानी परंपरा का फिर होगा दमदार प्रदर्शन, 19 सितंबर को जैतपुर कलां में विशाल इनामी दंगल

पंजाब-हरियाणा-दिल्ली सहित कई राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच, विजेता को ₹21 हजार और शील्ड

जैतपुर कलां में 19 सितंबर को विशाल इनामी दंगल, 146 साल पुरानी परंपरा

Seoni 17 September 2026
सिवनी यशो:- सिवनी के समीपस्थ ग्राम जैतपुर कलां में भारतीय पारंपरिक मल्ल विद्या और कुश्ती की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से 19 सितंबर, शनिवार को दोपहर 2 बजे से विशाल इनामी दंगल आयोजित किया जाएगा। राधाष्टमी की पवित्र तिथि पर होने वाला यह दंगल लगातार 146 वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।

146 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा

आयोजन समिति के सदस्य बसंत बघेल ने बताया कि दंगल का उद्देश्य विलुप्त होती जा रही भारतीय पारंपरिक मल्ल विद्या को संरक्षित करना और युवा पीढ़ी को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल से जोड़ना है। जैतपुर कलां का यह आयोजन क्षेत्र में कुश्ती प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

दंगल में सिवनी जिले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों और विभिन्न राज्यों से पहलवानों के शामिल होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवान अपने दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार का पुरस्कार

विशाल इनामी दंगल में पहलवानों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 21,000 एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार ₹11,000 एवं शील्ड तथा तृतीय पुरस्कार ₹5,100 एवं शील्ड प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य प्रतिभागी पहलवानों को भी मेडल आदि से सम्मानित किया जाएगा।

36 फीट का स्थायी अखाड़ा बना आकर्षण

आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष दर्शकों और पहलवानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 36 फीट व्यास का स्थायी गोल अखाड़ा (गोदा) तैयार कराया गया है। स्थायी अखाड़े के निर्माण से कुश्ती मुकाबलों के दौरान पहलवानों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं दर्शक भी मुकाबलों का अधिक व्यवस्थित ढंग से आनंद ले सकेंगे।

जनप्रतिनिधियों और कुश्ती प्रेमियों की रहेगी मौजूदगी

दंगल में क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ सामाजिकजन सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

विंध्यवासिनी दंगल समिति ने क्षेत्र के सभी कुश्ती प्रेमियों एवं पहलवानों से अधिक से अधिक संख्या में जैतपुर कलां पहुंचकर इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े :-

मोदी के जन्मदिवस पर सिवनी में सेवा की मिसाल, 108 रक्तदाताओं ने किया महादान

आज से MP में मकान-प्लॉट की फ्री रजिस्ट्री शुरू, 50 लाख ग्रामीणों को मिलेगा मालिकाना हक

सिवनी का मठ मंदिर जगमगाएगा 50 हजार दीपों से, 17 सितंबर को होगा भव्य दीप प्रज्ज्वलन

तीन साल से पुलिस को छका रहा था डकैत, पत्नी से मिलने पहुंचा तो धर दबोचा

https://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-jharkhand-ranchi-maoist-leader-asim-mandal-surrenders-kolkata-stf-40376136.html#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button