छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

चौसरा पावर प्लांट जल्द शुरू कराने की मांग, मुख्य सचिव से मिले सांसद बंटी विवेक साहू

शंकरशाह विश्वविद्यालय भवन के लिए राशि स्वीकृति का मुद्दा भी उठाया; खेल मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास पर चर्चा

चौसरा पावर प्लांट और यूनिवर्सिटी को लेकर सांसद बंटी साहू ने की चर्चा

Chhindwara 21 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने सोमवार को भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से मुलाकात कर चौसरा पावर प्लांट को जल्द प्रारंभ कराने, शंकरशाह विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने सहित दोनों जिलों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की।

मुख्य सचिव के समक्ष चौसरा पावर प्लांट का मुद्दा

सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से मुलाकात के दौरान चौसरा, हिवरखेड़ी, धनोरा, थावरीटेका, डागावानी और पिपरिया क्षेत्र में पावर प्लांट के लिए अधिकृत भूमि से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने चौसरा पावर प्लांट को जल्द से जल्द प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सांसद ने कहा कि चौसरा पावर प्लांट के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सकती है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भी सौंपा।

शंकरशाह विश्वविद्यालय के भवन के लिए राशि की मांग

सांसद ने मुख्य सचिव के समक्ष शंकरशाह विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का विषय भी रखा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के भवन के लिए भूमि का आवंटन हो चुका है तथा राशि आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उनके अनुसार स्थायी भवन के अभाव में विश्वविद्यालय के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

सांसद ने विश्वविद्यालय भवन के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने की दिशा में कार्रवाई का अनुरोध किया।

खेल अकादमी के भूमिपूजन का मुद्दा

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने खेल मंत्री विश्वास सारंग से भी मुलाकात की। इस दौरान छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

सांसद ने छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा में 20 एकड़ शासकीय भूमि पर प्रस्तावित खेल अकादमी के निर्माण के लिए जल्द भूमिपूजन कराने का आग्रह किया। साथ ही दोनों जिलों के अन्य विकासखंडों में खेल मैदानों की स्वीकृति का विषय भी रखा।

उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जनजातीय बहुल क्षेत्र है और यहां खेल सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी की मुलाकात

सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी मुलाकात की। इस दौरान छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।

उन्होंने दोनों जिलों में संचालित विकास कार्यों की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी। साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन द्वारा की जा रही गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया।

यह भी पढ़े :-

2047 तक भारत को विश्व का विकसित, समर्थ, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प : ढालसिंह बिसेन

छात्रों की गूंज नहीं, यह झूठ की गूंज है’—CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर पलटवार

2300 से अधिक स्कूलों में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, चित्रों और भाषणों में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच

बरघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव, बूथ स्तर तक जला ‘आशीर्वाद का दीया’

https://buxar.nic.in/hi/%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%BE-%E0%A4%A5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%87-2/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!