WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की पुन: सरकारे बनना राष्ट्रहित के लिये आवश्यक – आलोक

भाजपा के सभी मंडलों कसावट के लिये विस्तारक भे

भाजपा की पुन: सरकारे बनना राष्ट्रहित के लिये आवश्यक - आलोक - Seoni News
भाजपा की पुन: सरकारे बनना राष्ट्रहित के लिये आवश्यक – आलोक
भाजपा के सभी मंडलों कसावट के लिये विस्तारक भेजे गये

जे गये

सिवनी यशो: – भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त जिले के समस्त मंडलों मे प्रवास पर आये विस्तारकों को मेरा बूथ सबसे मजबूत योजना के तहत जिले के सभी मंडलों में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें आवश्यक जानकारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं पार्टी के उपस्थित पदाधिकारियों ने सासम्मान रवाना किया ।
भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये बताया कि जिले में प्रशिक्षित विस्तारको को पार्र्टी की कार्य योजना की जानकारी देते हुये भाजपा जिलाअध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि पार्टी राष्ट्रहित में कार्य करते हुये देश के विकास और जनकल्याण की भावना से निरंतर कार्य कर रही है और भाजपा की सेवा भावना वाली विचारधारा और कार्यशैली से देश में खुशहाली आयी है देश का विश्व में सम्मान बढ़ा है देश को परम वैभव में लेजाने के लिये भाजपा की केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार पुन: बने इसके लिये आवश्यक है कि एक एक बूथ मजबूत रहे इस योजना पर आप सभी विस्तारक प्रत्येक मंडलों के बूथों में भाजपा के करणी कार्यो का क्रियांवयन पूरी ताकत से कराये और बूथों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सक्रिय करने में पूरी ताकत लगाये और कार्य का विस्तार करते हुये सगठन की मजबूती में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें । भाजपा जिलाअध्यक्ष आलोक दुबे ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आप सभी के सहयोग के लिये पार्टी ने स्थानीय कार्यकत्र्ताओं की टीम नियुक्त की है और यदि कोई परेशानी आये तो जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों से सीधा संपर्क करें ।
भाजपा जिला महामंत्री एवं बूथ विस्तारक अभियान के जिला प्रभारी गजानंद पंचेश्वर ने बूथ विस्तारक अभियान के विस्तारकों से कहा कि वे सभी मंडल स्तर पर बूथ अध्यक्षों की बैठक ले फिर शक्तिकेन्द्र स्तर के पदाधिकारियों से प्रवास कर संपर्क करें एवं बूथों में पहुँचकर बूथ समितियों का सत्यापन करें और संगठन के निर्धारित 22 करणी कार्यो को संपन्न करते हुये महाजनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठजनों से संपर्क कर संपर्क से समर्थन कार्यक्रम को संपन्न कर पार्टी की ताकत को बढाये । सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को जनजन तक पहुँचायें ।
मंडलों भेजे गये सभी विस्तारकों को आवश्यक जानकारी के रवाना करने के पूर्व विधानसभा प्रभारियों, मंडल प्रभारियों मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों से परिचित कराया गया मंडल से संबंधित पदाधिकारियों ने मंडलों में जाने वाले विस्तारकों का स्वागत किया और उन्हें अपने मंडलों में सासम्मान लेकर रवाना हुये । जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी का जो देश व्यापी महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है उस अभियान के तहत पार्टी ने समस्त मंडलों मे अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को विस्तारक की भूमिका मे भेजा है। उसी क्रम मे आज जिला सिवनी मे विभिन्न क्षेत्रों से आये विस्तारकों को उनके मंडलों की ओर रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व मे जिला कार्यालय मे एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्रवास पर पधारे समस्त विस्तारकों का पुष्प माला एवं अंग वस्त्र से अभिनंदन किया गया तथा उन्हें अपने गंतव्य मंडल की ओर प्रस्थान कराया गया। समस्त विस्तारक अपने मंडलों मे आगामी 10 दिवसों तक प्रवास पर रहेंगे तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के विस्तार एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण का कार्य करेंगे। समस्त विस्तारक प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता हैं जो मंडल स्तर से बूथ स्तर तक के सांगठनिक 22 करणी कार्यो को करते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी के विस्तार मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, विधानसभाओं के प्रभारी सहित कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!