मध्यप्रदेशसिवनी

तेज हवा-तूफान और बारिश से मक्का फसल तबाह, किसानों पर दोहरी मार

राहीवाड़ा, सिहोरा समेत कई गांवों में खेतों में खड़ी फसल गिरी; चार एकड़ मक्का क्षतिग्रस्त, कलेक्टर ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

तेज हवा-बारिश से मक्का फसल तबाह, किसानों ने मांगा मुआवजा

Seoni, 26 September 2026
सिवनी यशो:- जिले में लगातार बारिश के साथ तेज हवा और तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राहीवाड़ा, सिहोरा सहित आसपास के क्षेत्रों में खेतों में खड़ी मक्का की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कहीं तेज हवाओं के कारण फसल जमीन पर गिर गई तो कहीं लगातार बारिश से फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार राहत और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

राहीवाड़ा में रितेश पांडेय सहित कई किसानों की फसल प्रभावित

राहीवाड़ा क्षेत्र में बीते दिनों आए तेज हवा-तूफान का असर खेतों में खड़ी मक्का की फसल पर पड़ा। किसान रितेश पांडेय के खेत में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई और कई हिस्सों में फसल जमीन पर गिर गई।

सिवनी में तेज हवा और बारिश से जमीन पर गिरी मक्का की फसल
तेज हवा-तूफान और बारिश से सिवनी जिले में मक्का की खड़ी फसल प्रभावित।

किसान रितेश पांडेय के अनुसार फसल अच्छी स्थिति में थी, लेकिन अचानक आए तेज हवा-तूफान से फसल को नुकसान पहुंचा। राहीवाड़ा क्षेत्र में उनके अलावा अन्य किसानों के खेतों में भी मक्का की फसल प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। इससे किसानों को उत्पादन में कमी और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।

सिहोरा में चार एकड़ मक्का की फसल क्षतिग्रस्त

इसी तरह सिहोरा निवासी किसान लक्ष्मी बाई यादव के खेत में लगभग चार एकड़ में लगी मक्का की खड़ी फसल तेज हवा और तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। तेज हवाओं के कारण खेत में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

अचानक हुए इस नुकसान से किसान परिवार की चिंता बढ़ गई है। लक्ष्मी बाई यादव ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी प्रभावित खेतों का शीघ्र सर्वे कराने की मांग उठाई है।

कुकलाह, बीसावाड़ी, पौंडी और कलारबांकी पहुंचीं कलेक्टर

इधर, लगातार बारिश से प्रभावित फसलों की स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर नेहा मीना ने शनिवार को कुकलाह, बीसावाड़ी, पौंडी और कलारबांकी गांवों का दौरा किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और किसानों से बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्रभावित फसलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और वास्तविक सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा से संबंधित कार्रवाई के साथ ही फसल क्षति का वास्तविक आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

किसानों ने कलेक्टर के सामने रखी नुकसान की समस्या

निरीक्षण के दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीसिंह राजपूत, राकेश बैस, जगदीश राय, निखिल राय, बघेल सहित अन्य लोगों ने भी किसानों से चर्चा की। किसानों ने लगातार बारिश से मक्का फसल को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए जल्द सर्वे कराने और राहत-मुआवजा दिलाने की मांग रखी।

किसानों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण कई खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हुई है। ऐसे में समय पर सर्वे होने से वास्तविक नुकसान सामने आएगा और पात्र किसानों को शासन के नियमानुसार राहत मिल सकेगी।

प्राकृतिक आपदा ने बढ़ाई किसानों की चिंता

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं से मक्का की फसल को हुए नुकसान ने किसानों के सामने नई चिंता खड़ी कर दी है। किसानों की मांग है कि प्रभावित खेतों का मौके पर सर्वे कर नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाए, फसल बीमा संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाए और पात्र किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर के निर्देश के बाद अब किसानों को फसल क्षति के सर्वे और आगे की राहत कार्रवाई का इंतजार है।

यह भी पढ़े :-

सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक में एक समय, एक लय, एक स्वर में गूंजा वन्दे मातरम्

छोटे कारोबार को मिला बड़ा सहारा, पीएम स्वनिधि से विशाल निखारे के सपनों को मिली रफ्तार

विधि-विधान से हुआ भगवान श्री गणेश का विसर्जन, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

राहीवाड़ा में तेज हवा-तूफान से मक्का की फसल धराशायी

https://www.facebook.com/share/p/19Lbg3JziB/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!