छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक में एक समय, एक लय, एक स्वर में गूंजा वन्दे मातरम्

489 लोगों ने किया सामूहिक गायन, जियो-ट्रैकिंग के माध्यम से दर्ज हुआ आयोजन; देशभर में एक करोड़ से अधिक लोगों ने लिया सहभागिता

छिंदवाड़ा में 489 लोगों ने एक लय में गाया वन्दे मातरम्

Chhindwara 25 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 सितंबर, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे देशभर के सरस्वती शिशु मंदिरों में एक समय, एक लय और एक स्वर में सामूहिक वन्दे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक, छिंदवाड़ा में भी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में 489 लोगों ने सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यालय समिति के पदाधिकारियों, पूर्व छात्रों, आचार्य-दीदी, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, क्षेत्रवासियों तथा विभिन्न अनुशासांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ठीक प्रातः 11 बजे उपस्थित सभी लोगों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया। सामूहिक गायन के माध्यम से उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

जियो-ट्रैकिंग के माध्यम से दर्ज हुआ आयोजन

आयोजन की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम को जियो-ट्रैकिंग के माध्यम से दर्ज किया गया। देशभर में एक साथ आयोजित इस सामूहिक वन्दे मातरम् गायन में एक करोड़ से अधिक लोगों की सहभागिता बताई गई। कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए रिकॉर्ड किए जाने की प्रक्रिया के तहत भी जियो-ट्रैकिंग का उपयोग किया गया।

राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर रहा विद्यालय परिसर

सामूहिक वन्दे मातरम् गायन के दौरान विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण दिखाई दिया। छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों, पूर्व छात्रों, आचार्य-दीदियों, समिति पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगीत का गायन किया।

विद्यालय परिवार ने आयोजन में सहभागी सभी समिति सदस्यों, युवा साथियों, भाई-बहनों, आचार्य-दीदियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े :-

ऐतिहासिक होगा छिंदवाड़ा के महाराजा का विसर्जन चल समारोह

अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प ही पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्चा सम्मान : भाजपा

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी यात्रा का सिवनी जिले में वृहद कार्यक्रम एवं भव्य स्वागत

एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने एक समय, एक लय, एक स्वर में गाया वन्दे मातरम्

https://seemajagranmanch.com/2025/11/10/%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%8D-%E0%A4%8F%E0%A4%95-%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%82%E0%A4%A0%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A5%80%E0%A4%A4/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!