क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

65 साल के नासिर मोहम्मद को 170 साल की सजा

भोपाल। सागर के जिला न्यायालय ने धोखाधड़ी करने वाले नासिर मोहम्मद को 170 साल की सजा सुनाई है । जानकारी के अनुसार सागर निवासी नासिर मोहम्मद उर्फ नासिर राजपूत लोगो को ठगने का काम करता रहा है और उसने लभगभ दो दर्जन व्यक्तियों को ठगर लाखो रूपये का चूना लगाया है र्। नासिर राजपूत (65) को सागर जिला न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 170 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर-सत्र न्यायधीश अब्दुल्लाह अहमद की अदालत ने दोषी को धारा-420 के तहत 34 व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी करने पर प्रत्येक मामले में पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये के अर्थदंड सहित कुल 3 लाख 40 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
मामले की पैरवी अपर लोक अभियोजक रामबाबू रावत ने की है। उन्होंने बताया, न्यायालय ने फैसले में ये उल्लेख किया कि सजा क्रमवर्ती रूप में एक के बाद एक होगी। यानि एक सजा पूरी होने के बाद दूसरे मामले की सजा शुरू हो जाएगी। बुजुर्ग ने कुल 72 लाख रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2020 में कैंट के भैंसा गांव के करीब तीन दर्जन लोगों ने शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक, सभी के साथ गारमेंट्स फैक्टरी शुरू करने के नाम पर ठगी की गई थी।
ठगी का शिकार हुए लोगों का आरोप था कि भैसा गांव में गुजरात के तापी का रहने वाला 65 साल का नासिर मोहम्मद रहने आया था। उसने लोगो से मेलजोल बढाया और सभी बताता था कि उसने गुजरात में अपना एक बंगला 85 लाख रुपये का बेचा है जिसकी राशि आना बाकी है, राशि प्राप्त होते ही गांव में वह गारमेंट्स की एक फैक्ट्री लगाने वाला है उसका कहना था कि उसकी राशि राशि आरबीआई ने टैक्सेशन के नाम पर रोक दी है। लोगों ने उस पर भरोसा कर राशि तो लगा दी परंतु फैक्ट्री खुलते न देख लोगो ने उसके ऊपर केस कर दिया उसने फैक्ट्री से होने वाले फायदे बताकर लोगो को हिस्सेदार बनाने का लालच देता और उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था । वह ग्रामीणों को बताता था उसके लड़के वियतनाम और दुबई में है जो उसका माल विदेशों में बिकवायेंगे उसके झांसे में आकर लोगों ने उसे लाखों रूपये की राशि दे दी परंतु जब उससे एक व्यक्ति ने रकम वापिस मांगी तो वह भाग खड़ा हुआ और लोगो को शक तो अन्य लोगो ने भी राशि की मांग की परेशान होकर एक दिन नासिर मोहम्मद अपने परिवार सहित रातों रात भाग खड़ा हुआ उसके लोगो ने उस पर केश किया और जिला न्यायालय ने उसे सजा सुनायी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button