विद्या भूमि स्केटर्स ने दर्ज कराया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
इनलाइन स्केट्स पर पीछे की ओर 100 मीटर की सबसे तेज स्केटिंग में बनाया विश्व रिकॉर्ड, बेलगावी में छिंदवाड़ा के तीन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विद्या भूमि के स्केटर्स ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, छिंदवाड़ा का गौरव बढ़ाया
Chhindwara, 29 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- स्केटिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। शिवगंगा आरएससी द्वारा 31 मई 2026 को बेलगावी, कर्नाटक में आयोजित रिकॉर्ड प्रयास के दौरान इनलाइन स्केट्स पर पीछे की ओर 100 मीटर की सबसे तेज स्केटिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
इस रिकॉर्ड प्रयास में छिंदवाड़ा जिले के विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र वेद येरपुडे, राजेश्वरी टेकाम और वंशिता राय ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रिकॉर्ड को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्रदान करते हुए आधिकारिक प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है।
विद्या भूमि परिवार के लिए यह उपलब्धि विशेष गौरव का विषय है। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव, चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादव तथा विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के साथ उनके कोच सचिन कोमजवार के प्रयासों की भी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह भी पढ़े :-
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से शालिनी को मिला मातृत्व का आर्थिक संबल
मक्का फसल नुकसान पर किसानों को बड़ी राहत, प्रभावित किसानों को मिलेगा 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान
वोट चोरी’ का आरोप है तो प्रमाण दीजिए, सिर्फ राजनीतिक शोर नहीं : मीना बिसेन
थाने में हंगामे के बाद युवती की शिकायत दर्ज, दूसरे पक्ष ने भी दिया आवेदन



