सिवनीमध्यप्रदेशव्यापार

अनुवाद के क्षेत्र में कैरियर एवं रोजगार के अवसरों पर छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

सिवनी में अनुवाद के क्षेत्र में कैरियर अवसरों पर मार्गदर्शन

Seoni, 30 September 2026
सिवनी यशो:-  नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस के अवसर पर “अनुवाद के क्षेत्र में वर्तमान कैरियर एवं रोजगार के अवसर” विषय पर कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सरवैया एवं कैरियर प्रभारी प्रो. लक्ष्मी मेश्राम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अनुवाद के क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर संभावनाओं, रोजगार के अवसरों तथा अनुवाद कौशल के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने अनुवाद के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही संभावनाओं और रोजगार के नए अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं के साथ साझा की।

भाषा कौशल के साथ तकनीकी दक्षता जरूरी : डॉ. सरवैया

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. ओमप्रकाश सरवैया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते रोजगार परिदृश्य में युवाओं को अपनी भाषा-कौशल, तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक क्षमता को निरंतर विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने अंग्रेजी एवं अन्य भाषाओं के बीच अनुवाद की उपयोगिता समझाते हुए बताया कि अनुवाद कौशल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर निर्माण के अवसर उपलब्ध हैं।

उन्होंने छात्राओं से भाषा दक्षता के साथ-साथ संबंधित विषय का ज्ञान और तकनीकी कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

बहुभाषिक दक्षता को रोजगारपरक कौशल बनाने पर जोर

उर्दू विभाग के प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद राशिद खान ने छात्राओं को वर्तमान समय में अनुवाद के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न भाषाओं के बीच बढ़ती अनुवाद आवश्यकता तथा भाषा ज्ञान को रोजगारपरक कौशल के रूप में विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. हेमराज नागवंशी ने अनुवाद के महत्व एवं इसकी व्यापक उपयोगिता पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने हिंदी सहित विभिन्न भारतीय एवं विदेशी भाषाओं के बीच अनुवाद की भूमिका बताते हुए शिक्षा, साहित्य, प्रशासन, मीडिया सहित अनेक क्षेत्रों में इसके महत्व को रेखांकित किया।

अनुवाद कौशल से बढ़ सकते हैं रोजगार के अवसर

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह समझने का अवसर मिला कि वर्तमान समय में बहुभाषिक दक्षता, प्रभावी संप्रेषण एवं अनुवाद कौशल रोजगार और कैरियर निर्माण के महत्वपूर्ण साधन बन रहे हैं। छात्राओं को अपनी रुचि के अनुरूप भाषा कौशल विकसित करने तथा अनुवाद के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. अलका उईके, डॉ. समिता शर्मा एवं श्रीमती आयशा सिद्दीका की उपस्थिति रही। कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं कैरियर उन्मुख रहा। अंत में उपस्थित प्राध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़े :-

बखारी में गूंजा कौमी एकता का पैगाम, ग्यारवीं शरीफ में उमड़ा जनसैलाब

छपारा में ठगी का फिर बड़ा खेल! रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 4.90 लाख ऐंठे

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से शालिनी को मिला मातृत्व का आर्थिक संबल

चैम्पियन ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता में रीयल स्टार बंडोल की शानदार जीत, रेड स्टार को 2-1 से हराया

https://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-mp-minister-uday-pratap-singh-admits-teachers-playing-truant-from-school-hiring-substitutes-prompts-cong-attack-23856258.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!