चैम्पियन ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता में रीयल स्टार बंडोल की शानदार जीत, रेड स्टार को 2-1 से हराया
इलेवन स्टार के खिलाड़ी मैदान में नहीं पहुंचे, पेंथर क्लब को मिला वॉकओवर; 30 सितंबर को होंगे दो मुकाबले
सिवनी चैम्पियन ट्रॉफी: रीयल स्टार बंडोल ने रेड स्टार को 2-1 से हराया
Seoni, 29 September 2026
सिवनी यशो:- जिला फुटबाल संघ सिवनी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय चैम्पियन ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार, 29 सितंबर को दो मुकाबले खेले जाने थे। पहले मुकाबले में रीयल स्टार क्लब बंडोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड स्टार क्लब सिवनी को 2-1 से पराजित किया।
मैच के दौरान रीयल स्टार क्लब बंडोल की ओर से धनराज बंजारा ने एक गोल किया। इसके बाद मैच के दौरान मिली पेनाल्टी का फायदा उठाते हुए समीर करोसिया ने गोल कर टीम की बढ़त मजबूत कर दी। रेड स्टार क्लब की ओर से तनिष्क सनकत ने एक गोल किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच में निर्णायक की भूमिका मासूम अली ने निभाई। सहायक निर्णायक के रूप में मुकेश नामदेव एवं प्रहलाद सैयाम ने जिम्मेदारी संभाली, जबकि फोर्थ रेफरी का दायित्व नितेश मरावी ने निभाया।
पर्याप्त खिलाड़ी नहीं पहुंचे, पेंथर क्लब को वॉकओवर
दिन का दूसरा मुकाबला इलेवन स्टार क्लब सिवनी एवं पेंथर क्लब सिवनी के बीच होना था। इलेवन स्टार क्लब के पर्याप्त खिलाड़ी मैदान में उपस्थित नहीं होने के कारण मुकाबला नहीं हो सका और पेंथर क्लब सिवनी को वॉकओवर प्रदान किया गया।
30 सितंबर को होंगे दो रोमांचक मुकाबले
प्रतियोगिता के तहत 30 सितंबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2 बजे से ज्यारत स्पोर्ट्स क्लब रेड एवं सिवनी इलेवन क्लब सिवनी के बीच होगा। इसके बाद आजाद स्पोर्ट्स क्लब एवं ज्यारत स्पोर्ट्स क्लब ब्लूज के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में स्थानीय क्लबों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़े :-
मक्का फसल नुकसान पर किसानों को बड़ी राहत, प्रभावित किसानों को मिलेगा 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट
सेवा संकल्प अभियान: बड़नगर से बनारस बाइक यात्रा का छपारा में होगा भव्य स्वागत
पुलिस ने 24 घंटे में मंदिर दानपेटी चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/koderma/bhondo-wins-title-defeating-herodih



