Mon, 26 Oct 2026 | 07:29:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 27 अक्टूबर को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर खाने के बिल पर विवाद के बाद पेट्रोल बम फेंकने का आरोप 45 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 27 अक्टूबर को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर खाने के बिल पर विवाद के बाद पेट्रोल बम फेंकने का आरोप 45 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त कर विकासवाद की राजनीति शुरू की - आलोक दुबे

भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त कर विकासवाद की राजनीति शुरू की - आलोक दुबे
शेयर करें:
सिवनी यशो:- बीते नौ सालों में भारत ने एक सशक्त अर्थव्यवस्था वाली पालिसी पर काम किया है और दुनिया की अर्थव्यवस्था में पांचवा स्थान सुनिश्चित किया है । भारत ने बीते नौ साल में एक पार्टी के अपना परिवार अपना विकास नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। उक्ताशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने लखनादौन विधानसभा के धूमा में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कही । भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री दुबे ने धूमा पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के गौरवपूर्ण नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चल रहा है और इसके माध्यम से आम जनता से अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनता से भाजपा के कार्यकत्र्ता भेंट कर रहे है आमजनता का जो फीडबैंक मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति आम जनता की सोच अच्छी है जनता ने प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किये गये विकास के ऐतिहासिक कार्यो एवं जनता की जिंदगी बदलने वाली कल्याणकारी योजनाओं को सराहा है । श्री दुबे ने कहा कि आज आम आदमी भी यह बात मान रहा है कि कांग्रेस के समय घोटाले, भ्रष्टाचार और आतंक की घटनाएँ समाचारों की सुर्खिया होती थी परंतु आज विकास और देश के बढ़ते गोरव के समाचार सुर्खियों में रहते है । कांग्रेस के समय जनकल्याण और विकास की योजनाओं के नाम पर 85 प्रतिशत भ्रष्टाचार होता था परंतु अब सीधे सौ रूपये आम जनता के खाते में आते है । श्री दुबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 48 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाकर हर योजना का उन्हें सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है बीच में कोई दलाली की गुंजाईश नहीं छोड़ी । उज्जवला योजना के तहत साढ़े नौ करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये गये। देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों का घर दिए गए। श्री दुबे ने बताया कि जहाँ आज विकास आम आदमी अनुभव कर रहा है वहीं जनकल्याण की व्यापक योजनाओं का लाभ भी आम आदमी को प्राप्त हो रहा है । सिवनी जिले में ही विकास की गाथाएँ कहती हुयी सड़के, विकास तीर्थ के रूप में धूमा क्षेत्र में ही अनेक कार्य दिखाई देते है शेड नदी पर बने पुल को हमारे वरिष्ठजन विकास तीर्थ के नाम से घोषित कर चुके है विकास तीर्थ के नाम पर सिवनी और कुरई के बीच बना एशिया का सबसे पहला इतना बड़ा साऊंड फ्रूप ओवर ब्रिज विकास को ऐतिहासिक बना रहा है । देश के चारों ओर विकास की गाथाएँ आज देश का दुनिया में सम्मान बढ़ा रही है । गरीब, मजदूर किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, कर्मचारी सभी सरकार की कार्य प्रणाली से सम्मान का अनुभव प्राप्त कर रहे है । धूमा में पत्रकारों ने श्री दुबे से अनेक प्रश्र भी किये जिसका उन्होंने संतोषजनक जबाव दिया । भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने अपने धूमा प्रवास के दौरान पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता की । इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, प्रदीप राय, लखनादौन विधानसभा प्रभारी राजेश पाराशर पार्षद राजेश यादव भाजपा मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा सहित अन्य भाजपा के नेतागण उपस्थित रहे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें