Mon, 26 Oct 2026 | 05:24:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 27 अक्टूबर को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर खाने के बिल पर विवाद के बाद पेट्रोल बम फेंकने का आरोप 45 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम डोरली छतरपुर में अवैध कॉलोनियों का मामला गरमाया सिवनी में भूमाफियाओं की मनमानी पर प्रशासन मौन! शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 27 अक्टूबर को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर खाने के बिल पर विवाद के बाद पेट्रोल बम फेंकने का आरोप 45 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम डोरली छतरपुर में अवैध कॉलोनियों का मामला गरमाया सिवनी में भूमाफियाओं की मनमानी पर प्रशासन मौन!

सिवनी नगर में बाघ, क्षेत्र में दहशत : शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 26, 2026 10:58 am / Post views : 26

शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क
शेयर करें:

वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सोनी ने की बाघ के पगमार्क मिलने की पुष्टि, बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने जारी की सतर्क रहने की अपील

सिवनी यशो :- शहरी क्षेत्र के आसपास कोई जंगली क्षेत्र नहीं होने के बावजूद बाघ के भटककर घनी आबादी वाले इलाके में पहुंचने से चिंता बढ़ गई है। जिला मुख्यालय सिवनी के छिंदवाड़ा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र के आसपास बाघ की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। इसी क्षेत्र से मरझोर गांव भी लगा हुआ है। 25 अक्टूबर को बाघ देखे जाने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बाघ के पगमार्क मिले हैं। वन विभाग का अमला बाघ की लोकेशन लेने में जुटा है और लगातार निगरानी कर रहा है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को छिंदवाड़ा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र के आसपास बाघ देखे जाने की सूचना जोसेफ नामक व्यक्ति द्वारा दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर जांच की। इस दौरान बाघ के पगमार्क पाए गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला पूरी रात गश्त करता रहा। सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह भी कर्मचारियों द्वारा दोबारा गश्त कर बाघ की गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अब तक वन विभाग की टीम को बाघ प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं दिया है। संभावना जताई जा रही है कि बाघ वापस जंगल की ओर चला गया हो, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों तेजी से किसानी का काम चल रहा है। ऐसे में वन विभाग ने किसानों और ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को अकेले आने-जाने से बचने और समूह में ही खेतों की ओर जाने की सलाह दी गई है।

बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें

वन विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। छोटे बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें और उनके आवागमन पर विशेष निगरानी रखें। साथ ही पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें तथा उन्हें खुले में छोड़ने से बचें।

वन विभाग का अमला लगातार गश्त कर रहा है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि बाघ दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने, पीछा करने या उसे घेरने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

फिलहाल राहत की बात यह है कि वन विभाग की टीम को बाघ प्रत्यक्ष रूप से नजर नहीं आया है, लेकिन पगमार्क मिलने के बाद सावधानी बरतना जरूरी है। शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेतों को देखते हुए क्षेत्रवासियों को घबराने के बजाय सतर्क रहने, अकेले आने-जाने से बचने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें