
सिवनी यशो:- गत मंगलवार को बरघाट विधानसभा के थाना अरी मुख्यालय के ग्राम अरी एवं आसपास आठ गौवंश के कटे हुये सिर रोड की पटरी के किनारे एवं एक व्यक्ति के कुँए में गाय का कटा हुआ सिर प्राप्त होने से विश्व हिन्दु परिषद महाकौशल प्रांत ने अरी थाना प्रभारी को अनेक हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन देकर गौहत्यारों के विरूद्ध पुलिस एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है ।
विश्व हिन्दु परिषद ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि अरी थाना क्षेत्र में गौवंश की तस्कारी और गोवंश की हत्याएँ हो रही है और इन्हें शासन प्रशासन का भी कोई खौफ नहीं है तथा इनके द्वारा सनातन समाज को खुलल चुनौती दी जा रही है।
सनातन समाज के पवित्र श्रवण मास के प्रथम दिन अरी के अमराई टोला में गोवंश के आठ सिर रोड के किनारे काटकर फेंके गये एवं पंचायत के वार्ड क्रमांक के एक निवासी के कुंए में एक गाय का सिर फेंका गया इसके साथ ही एक गाय के चार पैरों के टुकड़े वार्ड क्रमांक 11 में प्राप्त हुये ।
विश्व हिन्दु परिषद ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार करउनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है तथा कहा है कि अन्यथा की स्थिती में सनातन समाज का आक्रोश सड़को पर आ जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।



