सिवनी यशो :- भारतीय जनसंघ के संस्थापक डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो योगदान दिया, उसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा उक्ताशय के विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर ने जिला भाजपा कार्यालय में जयंती के अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये व्यक्त किये ।
कार्यालय में भाजपा जिला महामंत्री गजनंद पंचेश्वर ने इस अवसर पर कहा कि डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने जीवन से सिखाया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं होता। चाहे कश्मीर हो या फिर बंगाल, डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो विराट योगदान दिया, उसके हम सदैव ऋणी रहेंगे।Ó
उन्होंने कहा, ‘मुखर्जी ने पहली औद्योगिक नीति की नींव रख भारत की प्रगति के मार्ग प्रशस्त किये। डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र-समर्पण और दूरदर्शिता हमें सदैव मार्गदर्शन देगी। देश के ऐसे महान सपूत की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।Ó
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी ने कहा कि वर्ष 1901 में तत्कालीन कलकत्ता (कोलकाता) में पैदा हुए डाँ. मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया था।
उन्होंने ही कश्मीर को लेकर कहा था कि नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान और यह एक नारा नहीं था यह भाजपा का संकल्प था जिसे लगातार दूसरी बार केंद्र में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया।
इसके साथ ही कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, जिला मंत्री संजीव मिश्रा, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ संयोजक विनोद सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, ने संबोधन किया। कार्यक्रम में समस्त वरिष्ठ जन, भाजपा जिला पदाधिकारी गण, जन प्रतिनिधि गण, कार्यकर्ता बंधु गण नगर पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष। उपस्थित रहे।





