WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जिला ब्राह्मण समाज संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया प्रारम्भ

ब्लाँक इकाईयों के गठन के पश्चात होगा जिला इकाई का पुनर्गठन

सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज के जिला महासचिव प्रशंत शुक्ला ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिला ब्राह्मण समाज की ब्लाँक एवं जिला संंगठन इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि जिला बैठक में लिए गए सर्व सम्मत निर्णय, के परिपालन में , सामाजिक संगठन पुनर्गठन की विधि सम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत ,विकासखंड संगठन इकाइयों द्वारा अपने-अपने तहसील मुख्याल में सामाजिक आम बैठक बुलाएँगे! , इन बैठकों में साधारण सदस्यता तथा आजीवन सदस्यता की जावेगी पश्चात , समाज के जिला संगठन प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति में (आवश्यक होने पर निर्वाचन द्वारा अथवा आम सहमति से) विकासखंड संगठन इकाइयों का विधिवत पुनर्गठन होगा ! विकास खंडों की सामाजिक संगठन इकाइयों का विधिवत पुनर्गठन होने के पश्चात जिला संगठन का पुनर्गठन किया जायेगा ।
जिला ब्राह्मण समाज सिवनी के अंतर्गत गठित* सभी विकासखंड संगठन इकाइयों- छपारा, लखनादौन , धूम, घंसौर, धनोरा ,केवलारी, बरघाट, सिवनी वि.ख., सिवनी नगर ,तथा कुरई, के, समस्त *माननीय अध्यक्ष गणों एवं पदाधिकारियों से आग्रह* है कि अपने- अपने विकासखंड संगठन इकाइयों , मैं आम बैठक की तारीख, समय, एवं स्थान, निर्धारित कर कृपया जिला संगठन को सूचित करेंगे !ताकि निर्धारित समय पर संगठन इकाइयों का विधिवत पुनर्गठन शीघ्र किया जा सके! इस तारतम्य में आगामी 9 जुलाई रविवार को जिला संगठन का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल छपारा एवं लखनादौन पहुंचेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!