विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया नेत्र शिविर का शुभारंभ
सिवनी यशो:- गुरुवार 06 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से लखनवाड़ा मे नि:शुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ किया गया। सांई नेत्रा आई केयर संस्थान सिवनी एवं सक्षम भारत संस्था दादा वीरेंद्र पुरी आई हास्पिटल जबलपुर के माध्यम से विधायक श्री राय द्वारा विधानसभा क्षेत्र सिवनी के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में नेत्र रोगियों के उपचार हेतु आयोजित प्रथम नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर के अंतर्गत प्रात: 10:00 बजे ग्राम लखनवाड़ा के पंचायत भवन में विधायक श्री राय के करकमलों से फीता काट कर किया गया। सर्वप्रथम श्री राय द्वारा मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शिविर प्रारंभ किया गया। इसके उपरांत गा्रम के अटल बघेल द्वारा सभी अतिथियों का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया तथा नेत्र विशेषज्ञ डा. योगेन्द्र पटेल द्वारा नेत्र जांच उपरांत विधायक श्री राय के करकमलों से रोगियों को दवा वितरण किया गया।
इसके पश्चात विधायक श्री राय ने ग्राम लखनवाड़ा मे बघेल समाज मानस भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल का अवलोकन किया। ज्ञात हो कि उक्त भवन निर्माण हेतु श्री राय द्वारा विधायक निधि से 10 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। तदुपरांत विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने जीवन दायिनी मां बैनगंगा के लखनवाड़ा घाट पर ब्रम्हलीन जगतगरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज एवं वरिष्ठ नेत्री स्व. सुश्री विमला वर्मा (बुआ) जी की स्मृति मे विधायक निधि से बनाये गये घाटों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री संतोष अग्रवाल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला भाजपा, श्रीमती राधाबाई बघेल सरपंच, देवेन्द्र बघेल उपसरपंच, मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग, सतीश दुबे विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, नरेश गिरी गोस्वामी विधायक प्रतिनिधि, नमन साहू , सुरेन्द्र शेरु माल्या, तामसिंह, सम्पत सिंह, हरिसिंह बघेल, राजीव जैरथ , राधेश्याम सोनी , प्रहलाद बघेली, गोलू बैन सोनू रजक, बच्चन बघेल, भुजबल सिंह गहलोत, राधेश्याम डहेरिया, मोहन गहलोत, करन बघेल, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी विधायक सिवनी सहित रोगियों एवं साई नेत्रा आई केयर संस्थान, सक्षम भारत संस्था के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।




