WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

प्राथमिक शाला भवन का जर्जर छज्जा छात्र पर गिरा, मेंटनेंस की राशि में गोलमाल

 

मंडला यशो:- जिले की शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं का मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिससे भवन से कोई हादसा ना हो, और बच्चों को कोई नुकसान ना पहुंचे, लेकिन जिले की शैक्षणिक संस्थाओं की मरम्मत कार्य में हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। यह कैसा मरममत का कार्य किया जा रहा है, कि लाखों खर्च मरम्मत के नाम पर किया जा रहा है और मरम्मत दिख नहीं रही है। जिले के अन्य विकासखंडों में भी यही हॉल है। जहां मरम्मत के नाम पर लाखों की राशि का बंदरबाट किया जा रहा है।
बता दे कि जिम्मेदारों की इस लापरवाही का खामियाजा नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है। एक ऐसा ही मामला लापरवाही का विकासखंड बिछिया के शासकीय प्राथमिक शाला बिरसा के स्कूल भवन का सामने आया है। जहां स्कूल भवन का जर्जर छज्जा सोमवार सुबह स्कूल समय में एक कक्षा तीसरे के छात्र के ऊपर गिर गया। जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया और छात्र का एक पैर फ्रैक्चर भी हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया।
बताया गया कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों की मरम्मत का कार्य में करोड़ों रूपए खर्च किए जा रहे है, जिसके लिए ठेकेदारों को स्कूल भवन की मरम्मत का कार्य दिया गया है। लेकिन इन कार्यो की मॉनीटरिंग तक नहीं की जा रही है। जिम्मेदार आंख बंद कर सब कुछ देखते हुए संरक्षण दे रहे है। वहीं कुछ ठेकेदारों ने भी इस कार्य को अन्य ठेकेदारों को मरम्मत कार्य दे दिया है, जिसके कारण गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं किया जा रहा है। जिन लोगो को मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है वो भी दूसरे ठेकेदार से अपना कमीशन लेकर अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए है।

तीसरी कक्षा के छात्रा के ऊपर गिरा छज्जा

बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने बताया कि बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरसा में कक्षा तीसरी में पढऩे वाला छात्र पंकज झारिया शासन, प्रशासन की लापरवाही का शिकार हो गया है। यहां जिम्मेदार लापरवाही बरतते हुए अनदेखी किए है। जिसके कारण छात्र इस दुर्घटना का शिकार हो गया। छात्र पंकज के ऊपर स्कूल भवन का छज्जा गिर गया। बताया गया कि विकासखंड बिछिया के शासकीय प्राथमिक शाला बिरसा का स्कूल भवन जर्जर है। जिसमें स्कूल संचालित किया जा रहा है। इस जर्जर भवन का छज्जा भी जर्जर था, जिसका शिकार छात्र पंकज सुबह करीब 11 बजे हो गया। यह घटना तब हुई जब स्कूल लगा था। इस घटना में छात्र पंकज झारिया जर्जर छज्जे की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया, मासूम बच्चे का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। बताया गया कि शासन, प्रशासन से कई बार जर्जर स्कूलों के भवनों के सुधार व नवीन निर्माण की मांग की है लेकिन बीते पांच साल में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल भवनों के नवीन निर्माण तो दूर की बात है, सुधार कार्य के लिए तक राशि नही दी गई है। जिसके कारण आज यह हादसा हो गया और एक छात्र इसकी चपेट में आ गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!