WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मोटर सुधारने कुएँ उतरे दो किसानों की मौत, जहरीली गैस ने ले ली जान

बालाघाट यशो:- सोमवार को बालाघाट जिले के लालबर्रा थानांतर्गत उदासीटोला ग्राम में कुएं में मोटर सुधारने उतरे दो किसाने की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। दोनों किसानों के खेत आपस में लगे हुए थे। पुलिस ने लाशों को बाहर निकलवाने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की गयी शवों का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है ।
एसडीओपी बारासिवनी अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम उदासीटोला से एक किलोमीटर दूर रामलाल नागेश्वर (27) का खेत था। खेत में बने कुएं में सिंचाई के लिए मोटर लगी थी। किसान दोपहर लगभग दो बजे मोटर सुधारने के लिए कुएं में उतरा। इस दौरान उसका दम घुटने लगा तो उसने मदद के लिए गुहार लगाई। मदद की गुहार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहा 50 वर्षीय जीवनलाल भी कुएं में उतर गया। कुएं में गैस के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। जीवनलाल का जीजा भी खेत में काम कर रहा था। घटना की खबर उसने तत्काल लोगों तथा पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!