सिवनी यशो:-जिला मुख्यालय से नागपुर मार्ग पर स्थित ग्राम बटवानी के समीप श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट पलारी टेकरी द्वारा भगवान शनि देव का 17 वां पटोत्सव शनिधाम पलारी टेकरी में आयोजित है। इस 17 वां पटोत्सव में अभिषेक पूजन आज 14 जुलाई को सुबह 7 बजे से किया जाएगा।
ट्रस्ट द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिधाम क्षेत्र में स्थापित समस्त देवी देवताओं का पूजन मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत श्री राम पुरी जी द्वारा किया जाएगा। 15 जुलाई दिन शनिवार को हवन पूजन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भगवान शनि देव की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर पुजारी श्री शिव प्रसाद मिश्रा द्वारा समस्त अभिषेक पूजन एवं हवन धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान से किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं से शनिधाम ट्रस्ट द्वारा अभिषेक पूजन में सम्मलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने एवं प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।



