WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

मुजाहिद बस कर्मचारी ने युवती से की छेडख़ानी

सिवनी यशो:- यात्री बस के एक कर्मचारी द्वारा यात्री युवती के साथ छेडखानी की घटना सामने आयी है । जानकारी के अनुसार सिवनी और नागपुर के कुछ यात्री जबलपुर से नागपुर जाने वाली मुजाहिद बस में शाम के समय आ रहे थे। धूमा से लगभग 15 किलोमीटर पहले धारपाटा नामक गांव के समीप बस खराब हो गई। यहां बस रुकने पर एक युवती के साथ बस के कर्मचारी द्वारा छेडछाड की गयी कर्मचारी के द्वारा उसे बैड डच भी किया गया इससे परेशान युवती ने 100 डायल को फोन कर सूचित किया । डायल 100 और धूमा पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ युवती ने पुलिस कर्मियों को बताया कि मुजाहिद बस का कर्मचारी उससे छेडख़ानी कर रहा था और उसे बैड टच किया। पुलिस ने उस बस कर्मचारी का नाम और पता लिख लिया और उसे समझाइश दी।
बस के कर्मचारी द्वारा की गयी हरकत से युवती गुस्से से तमताई हुई थी उसका कहना था कि इस तरह के लोगों के कारण ही महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। यदि ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती तो इनके हौसले बुलंद होते हैं और इस प्रकार की हरकते बडी घटना को अंजाम देते है । युवती के साथ उसके पिता भी थे जो अस्थमा के पेशेंट है। इस तरह विवाद देख उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। जिन्हें युवती ने पास में रखी मेडिसिन दी।
यात्रियों ने भी पुलिस को बताया कि बस खराब हो जाने के कारण, उन्हें लगभग 2 घंटे तक परेशान होना पड़ा। क्योंकि बस कंडक्टर न ही पैसे वापस दे रहा है और न ही अन्य बस में बैठा रहे है। इस तरह बस स्टाफ की मनमानी से बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे भी काफी परेशान होते रहे। यात्रियों ने बताया कि उन्हें समय से घर पहुंचना था। कुछ लोग सिवनी के आसपास ग्राम में रहते हैं। जिन्हें अधिक रात्रि हो जाने के कारण घर जाने का साधन नहीं मिलेगा। उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। बस बहुत रात में सिवनी पहुंची। युवती ने बताया कि उसे सिवनी से आगे जाना है, लेकिन बस कर्मचारियों के व्यवहार से उन्हें काफी डर लग रहा है। अन्य यात्रियों ने भी बताया कि बस कर्मचारी उनसे भी दुर्व्यवहार कर रहे थे। सिवनी में काफी देर खड़े रखने के बाद बस ड्राइवर बस को नागपुर की तरफ ले गया।
गुस्साए यात्रियों ने कहा कि मुजाहिद बस के संचालक की मनमानी से वे काफी परेशान हो रहे हैं। इस तरह से महिलाओं से छेडख़ानी बस कर्मचारी कर रहे हैं। जिससे महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने छेडख़ानी करने वाले का नाम तो लिख लिया था। लेकिन क्या कार्रवाई हुई यह जानकारी नहीं लग पाई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!