केवलारी में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन संपन्न

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार विशेष का दल नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता आधारित दल है। क्योकिं हमारे यहाँ कार्यकर्ता ही संगठन की जान और पहचान होते है। कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर हमें चुनावों में विजयी मिलती हैं। जिस तरह जीत के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण होती हैं, ठीक उसी तरह प्रत्येक बूथ भी महत्वपूर्ण है। हमारा हर बूथ मजबूत हो इसके लिए हमें मिलकर पार्टी के कामों को नीचे तक क्रियान्वित करना है। कार्यकर्ता जीतेंगे बूथ-जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे तक जाएँ और पार्टी के विजय अभियान में जुटें। यह बात पार्टी के जिला संगठन प्रभारी अरूण द्धिवेदी ने गुरुवार को सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा में मलारी मंडी प्रांगण में आयोजित विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहीं। श्री द्विवेदी ने कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग के कारण आज भाजपा का विराट विस्तार हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की तौर पर जिला सिवनी के संगठन प्रभारी अरुण दिवेदी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे केवलारी विधानसभा के विधायक राकेश पाल सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवारख् पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, जिला चुनाव प्रभारी वेद सिंह ठाकुर, विधानसभा प्रभारी ज्ञानचंद सनोडिया विधानसभा संयोजक प्रदीप राय, जिला उपाध्यक्ष श्री राम ठाकुर,जिला बूथ संयोजक नवल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जयदीप चौहान, केवलारी विधानसभा के विस्तारक देव सिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर नगर परिषद के अध्यक्ष सुनीता देवी सिंह बघेल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवी सिंह बघेल नगर परिषद के उपाध्यक्ष शिव चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह महिला मोर्चा के अध्यक्ष उर्मिला, एवं सभी भारतीय जनता पार्टी केवलारी विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी के मुकेश बघेल द्वारा किया गया ।
हर घर में भाजपा का कार्यकत्र्ता खड़ा करना है – दुबे

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि 20 सदस्यों वाली भाजपा आज 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हर घर भाजपा का अभियान चल रहा है। इस अभियान के माध्यम से हमें हर घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पहले मंडल और बूथ कमेटी तक काम करते थे अब हम पन्ना समिति की ओर आगे बढ रहे हैं। एक पन्ने पर 6 परिवार के लगभग मतदाता रहते है, इन 6 परिवारों के बीच हमें एक-एक कार्यकर्ता खड़ा करना है ताकि हर घर भाजपा का अभियान पूरा हो।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से सदियों पहले रावण ने माता सीता का हरण किया और हम हर साल बुराई के अंत के रूप में दशहरा के दिन उसका दहन करते हैं उसी प्रकार से हमें 55 साल की कांग्रेस जो देश के विनाश का कारण बनी है उसे नहीं भूलना चाहिए। प्रदेश के विकास में जो सरकार भागीरथी साबित हुई है ऐसे हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमें आगामी विधानसभा चुनाव लडऩा है और भारी मतों से हमें सरकार बनाना है
भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के लिये उल्लेखनीय काम किया – वैभव

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को साकार करने के लिए मोदी सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे बेटियां न सिर्फ बच रही हैं बल्कि पढ़ भी रही हैं और आगे बढ़ भी रही हैं। आज देश की सशस्त्र सेनाओं से लेकर हर क्षेत्र में बेटियां बराबरी से काम कर रही हैं। जिन हितग्राहियों को मुद्रा लोन दिये गए हैं, उनमें 7 प्रतिशत बेटियां ही हैं। भाजपा सरकार बेटी के पैदा होने से लेकर उसकी पढ़ाई लिखाई और उसकी शादी से लेकर उसके परिवार चलाने तक की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाया हैं। पर हमने और हमारी सरकार ने जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी हम विकास यूं ही करते रहेंगे।
कार्यकत्र्ताओं के परिश्रम से केवलारी में शानदार जीत हुई – पाल

उक्त कार्यक्रम में आकर्षण के केंद्र रहे केवलारी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राकेश पाल सिंह द्वार संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकत्र्ता लगातार संघर्ष करते रहे परंतु 25 साल में कांग्रेस के विधायक मंत्री यहां शासक बनकर काम किया, लेकिन यह बात भी बहुत अच्छी रही कि यहां के कार्यकर्ता का लंबा संघर्ष के चलते कभी यहां केवलारी विधानसभा में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी 5000 वोटो से ज्यादा नहीं जीत पाया, 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजप 5000 वोटो से ज्यादा मतों से जीत कर आयी । चुनाव में मैं विधायक बना और इसका पूरा श्रेय एक-एक कार्यकर्ता को जाता है। आज केवलारी विधानसभा से मैँ विधायक के रूप में एक सेवक हूँ । जन-जन के काम करना मेरा दायित्व है आज सड़क बिजली पानी शिक्षा नहर के संसाधन को ठीक करने का काम विधायक के तौर पर राकेश पाल सिंह कर पा रहा है तो उसका पूरा पूरा श्रेय भाजपा के कार्यकर्ता का परिश्रम को जाता है ।
कांग्रेस पर श्री पाल ने तंज कसते हुए कहा कि झूठे वादे, झूठ, लालच, झूठा प्रलोभन देकर कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ता देकर यह सरकार में बैठे थे 15 महीने सरकार में रहे लेकिन कभी इस वादे को पूरा नहीं किया अब यह फर्जी फॉर्म भर कर लाडली बहनों को 1500 देने की बात कह रहे हैं अगर इनको देना ही है तो जाकर अपने कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में जाकर दें वहां क्यों नहीं दे रहे हैं वहां क्या लाडली बहन नहीं रहती हैं यह झूठ और फरेब की राजनीति करके सत्ता का सुख पाने की चाह रखते हैं।

– वेदसिंह ठाकुर
कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक वेदसिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यकत्र्ता एकजुटता के साथ काम करें और भाजपा को जिताने में कोई कसर न छोड़े । आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सारे मतभेद भुलाकर केवल भाजपा के लिये काम करना है ।
पार्टी की ताकत बने कार्यकत्र्ता – प्रदीप राय

केवलारी विधानसभा के संयोजक प्रदीप राय ने विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों और हुये कार्यो के संबंध में पूरा वृत्त प्रस्तुत किया और सभी कार्यकत्र्ताओं से बूथों में जीत सुनिश्चित करने की बात कही । श्री राय ने कहा कि पार्टी की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने जितना अधिक काम करना था करने का प्रयास किया है और पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है अब पार्टी के लिये हमें ताकत बनकर काम करना है ।
आयोजित विधानसभा सम्मेलन में बूथ समितियाँ, मंडल कार्यकारणी, मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यकारणी, सहित वरिष्ठ कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । विधानसभा सम्मेल में दस हजार से अधिक कार्यकत्र्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिती रही ।




