WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

अर्जुन काकोडिया के कृत्य की निंदा की नरेश बरकडे ने

 

सिवनी यशोः- सिवनी जिला मुख्यालय में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस था जिसको हम सभी आदिवासी वनवासी भाई शहादत दिवस के रूप मे मनाते हैं उस दिन बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोडिया जी ने इसकी आड़ मे सिवनी जिला मुख्यालय मे प्रायोजित दंगा, लूटपाट और मारपीट कराने और नफरत फैलाने काम किया वह निंदनीय है। यह बात. बरघाट विधानसभा से अर्जुन काकोडिया के प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा नेता नरेश बरकडे ने सोशल मीडिया अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही।
 श्री बरकडे ने आगे कहा है कि हमारा प्रकृति पूजक शांति प्रिय आदिवासी समाज और अन्य समाजों के बीच में काकोडिया जैसे नेताओं की नफरत वाली मानसिकता से दूरी पैदा हो रही है और हमारा आदिवासी समाज बदनाम हो रहा है जिससे मैं बहुत आहत हूं और अर्जुन सिंह काकोडिया जी के इस कृत्य की मै घोर निन्दा करता हूं। और आपको अवगत करना चाहता हूं की मंगलवार  के दिन पीपलवाले हनुमानमंदिर कान्हीवाडा रोड बरघाट से हनुमान दादा के मंदिर मे पूजन अर्चन कर कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री अर्जुनसिंह काकोडिया जी  की सद्बुद्धि और सामाजिक समरसता और समाज मे भाईचारा के लिऐ उनके निवास के सामने हनुमान चालीसा पाठ करूंगा। जिसमे आप सभी की सहभागिता और उपस्थिति की अपेक्षा है। श्री बरकडे ने अंत में जय बड़ादेव, जय श्रीराम, जय हिन्दू राष्ट्र का उद्घोष भी किया है।
 श्री बरकडे ने वीडियो जारी कर बरघाट विधायक को ईसाई मिशनरियों को संरक्षण देने की बात भी कही है तथा को बहुत कम बुद्धि का व्यक्ति बताया है और. कहा है जिन बच्चों को पढाने , रोजगार देने और उनके बेहतर भविष्य की चिंता करना चाहिए उन्हें अपराधी बनाने का काम विधायक कर रहे जो बेहद निंदनीय है। पुलिस के साथ मारपीट का भी विरोध किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!