जिले में तीन कन्या शिक्षा परिसर निर्माण के लिये 93 करोड़ स्वीकृत
सिवनी यशो:- प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी जिले के आदिवासी विकासखंड कुरई , छपारा एवं लखनादौन सुव्यवस्थित कन्या परिसरो के निर्माण के लिये 93 करोड़ रूपये की बड़ी सौगात दी है । उक्ताशय की जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें अवगत कराते हुये बताया गया है कि जिले तीनों स्थानों पर कन्या परिसर के निर्माण के लिये उक्त राशि स्वीकृत की जा चुकी है और प्रत्येक कन्या परिसर 31 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होंगे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने मुख्यमंत्री जी द्वारा बरघाट विधानसभा के कुरई, केवलारी विधानसभा के छपारा एवं लखनादौन विधानसभा के लखनादौन में कन्या परिसर के निर्माण के लिये स्वीकृति प्रदान की वह जिले की छात्राओं और आदिवासी छात्राओं की बेहतरी के लिये उपयोगी सिद्ध होगी । छात्र छात्राओं के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा निरंतर बेहतर काम किये जा रहे है प्रदेश के मुख्यमंत्री का भाजपा जिला अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया है ।





