सिवनी यशो:- 12 अगस्त को डॉ. अम्बेडकर सभागार में किशोर भारती,ं कन्या भारती एवं बालभारती का गठन किया गया। गठन के उपरांत किशोर एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह मा. विनीत जी अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य के मुख्य आतिथ्य एवं संस्था प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में चुने गये पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य की पूर्ति की शपथ दिलाई गई। किशोर भारती अध्यक्ष रामजी साहू, उपाध्यक्ष सिद्धांत त्रिवेदी, सचिव विनय प्रजापति, सहसचिव नैतिक शर्मा, सेनापति पवन भांगरे, उपसेनापति लक्ष्य यादव, अनुशासन प्रमुख वेदांश अहिरवार चुने गये। इसी प्रकार कन्या भारती अध्यक्ष बहिन खुशी पारधी, उपाध्यक्ष अनन्या नामदेव, सचिव चंचल राजपूत, सहसचिव सोनाली कुल्हाड़े, सेनापति प्रेरणा सोलंकी, उपसेनापति दिशा वर्मा एवं अनुशासन प्रमुख पूर्वी ठाकुर चुनी गई। किशोर एवं कन्या भारती निर्वाचन में श्री प्रकाश गुप्ता, श्रीमती सुधा दुबे, श्रीमती नीति पांडे ने प्रमुख भूमिका का निर्वाह किया।





