सिवनी यशो:- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव की शुरूवात 12 मार्च 2021 को की थी जिसका समापन अगस्त माह में होना है । इस दौरान देश की आजादी और आजादी के बाद के गौरव पूर्ण कार्यो के लिये अनेकानेक कार्यक्रम किये किये गये इसी श्रृखंला में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के स्वातंत्रता संग्राम सेनानी, सेना और पुलिस के शहीद जवानों के प्रति सम्मान और उनके गौरव को चिरस्थायी बनाने के लिये कार्यक्रम सरकारी माध्यमों से आयोजित होंगे । इन सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ता पूरी क्षमता के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें । मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे जिले के प्रत्येक गांव में आयोजित होंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन में भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की किस प्रकार से सहभागिता होना है इसके लिये विस्तार पूर्वक योजना और योजना के क्रियांवयन के लिये इस कार्यक्रम के लिये भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान को जिले का प्रभारी बनाया गया है तथा उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर को सहप्रभारी बनाया गया है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव का समापन मेरी माटी मेरा देश अभियान अभियान के बाद होगा । आजादी का अमृत महोत्सव के समापन के पूर्व इस कार्यक्रम का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है । इस देश की माटी हम सबको जोड़ती है और इसलिये माटी को नमन और वीरों का वंदन इस मानसिकता से यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ चलाया जाना है । इस अभियान को सरकार गांव गांव तक चलायेगी ।
अभियान के तहत सेना, पुलिस सेन्ट्रल पुलिस फोर्स , राज्य पुलिस फोर्स के कर्मचारी जो दिवंगत हुये है उनके नाम के शिला लेखा हर गांव के स्कूल, पंचायत कार्यालय, ं जलाशयों के किनारे जहाँ सुविधाजनक हो वहाँ लगाये जायेगें। कार्यक्रम में सहभागिता करते हुये पंच प्राणो की सामूहिक प्रतिज्ञा लेकर सेल्फी अपलोड करना है जिसका सरकारी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दुबे के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देशअभियान के तहत वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें प्रत्येक ग्राम में अमृत वटिका का निर्माण होगा और इस वाटिका में 75 पौधे लगाये जायेगे । इन पौधों के संरक्षण के संकल्प भी लेना है । इसी तरह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, रिटायर्ड सेना के जवान पुलिस कर्मचारी रिटायर्ड या शहीद उनके परिवारों में पहुँचकर उन्हें सम्मान देने के कार्यक्रम आयोजित करना है स्वाधीनता दिवस पर प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराना राष्ट्रगान के कार्यक्रम पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें ।
इसके साथ ही 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम किये जाये हर घर में उत्साह के साथ तिरंगा लगाये, साईकिल मोटर सायकल में तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित करें ।
इसके पश्चात गांव गांव पवित्र मिट्रटी का संकल्र कर विकासखंड मुख्यालय में एकत्रित कर अमृत कलश बनाये इन सभी अमृत कलशों को दिल्ली कत्र्तव्य पथ पर अमृत वन शहीदों की स्मृति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बनाया जायेगा ।





