Mon, 26 Oct 2026 | 10:55:47 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन

*भाजपा ने की प्रियंका गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं की क्राइम ब्रांच में शिकायत*

*भाजपा ने की प्रियंका गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं की क्राइम ब्रांच में शिकायत*
शेयर करें:
*पार्टी नेताओं ने कहा फर्जी पत्र प्रचारित कर कांग्रेस नेता भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे*
    भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं द्वारा षडयंत्र पूर्वक किसी ठेकेदार, एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रचारित कर जनता को भ्रमित करने और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की छवि धूमिल किए जाने पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्राइम ब्रांच भोपाल पहुंचकर प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरूण यादव सहित कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध शिकायत करते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग की।
गत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मध्यप्रदेश ठेकेदार संघ द्वारा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखकर शिकायत की गयी थी। प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। उक्त पत्र में शिकायतकर्ता ज्ञानेन्द्र अवस्थी एवं पता बंसत विहार कालोनी लश्कर ग्वालियर दिया गया है। उक्त नाम का न कोई संघ है और न ही कोई व्यक्ति है। शिकायतकर्ता का पता भी झूठा है। यह पत्र पूरी तरह निराधार और फर्जी है। फर्जी पत्र के माध्यम से भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने की सोची समझी साजिश है। इस पत्र को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अरूण यादव, शोभा ओझा सहित अन्य नेताओं ने अपने ट्वीटर हैंडल से प्रचारित कर जनता में भ्रम का वातावरण पैदा किया, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कृत्य की शिकायत क्राइम ब्रांच से भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गयी। 
प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी  भगवानदास सबनानी, प्रदेश शासन के मंत्री  विश्वास सारंग, विधायक  रामेश्वर शर्मा, जिलाध्यक्ष  सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी,  कृष्णमोहन सोनी,  सुनील पाण्डे, हीरेन्द्र बहादुर सिंह,  राहुल राजपूत,  अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता सहित पदाधिकारी शामिल थे। 
प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत करते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें